फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: very heavy rainfall yellow Alert in hilly area

Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, हरिद्वार में खतरे के निशान पर बह रही गंगा

Sun, 31 Jul 2022 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Jul 2022 08:58 PM IST
सार

मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: very heavy rainfall yellow Alert in hilly area
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून सीजन में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में गंगा वार्निंग लेवल पर बह रही है। हरिद्वार में गंगा का अलर्ट लेवल 293 मीटर है। वहीं, रविवार को गंगा 293 मीटर के लेवल पर बह रही है। गंगा के इस रौद्र रूप को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की खबर से आला अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार के मुताबिक, फिलहाल गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल पर बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और पशुलोक बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा चेतावनी लेवल पर पहुंची है। 

विज्ञापन

पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। देहरादून जिले में आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ बौछार हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें बंद 

प्रदेश में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से एक नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें बंद हो गईं। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में जहां-तहां यात्री फंसे रहे। रविवार को 76 सड़कों को खोला जा सका। पहली बार सड़कों को खोलने के काम में तीन सौ से अधिक मशीनों को लगाया गया है। 


Cloud Burst: गैरसैंण और धारचूला में फटा बादल, विधानसभा परिसर के पास हेलीपैड क्षतिग्रस्त


भारी बारिश के चलते श्रीनगर नेशनल हाईवे तोताघाटी में स्लिप और बोल्डर आने से बंद हो गया। लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में एक नेशनल हाईवे, 16 स्टेट हाईवे, 9 मुख्य जिला मार्ग, 5 अन्य जिला मार्ग, 88 ग्रामीण सड़कें और 155 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं। सड़कों को खोलने के काम में 305 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।

बंद हुए प्रमुख राज्य मार्गों में कमद-अयारखाल मोटर मार्ग, सिलक्यारा-बनगांव-चपरा सरोट, लंबगांव-घनसाली, नरेंद्रनगर-रानीपोखरी, गुल्लर-शिवपुरी, रुद्रप्रयाग- पोखरी गोपेश्वर, थराली-वाण, कर्णप्रयाण-सोनला, आदिबद्री-नौटी, उत्तरकाशी-तिलवाड़ा, गुप्तकाशी-चौमासी, बांसवाड़ा-मोहनखाल, मक्कू-भीरी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed