फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather update: Dehradun temperature Continually crosses 40 degree Third year

Uttarakhand Weather: इस साल भी गर्म रहा मई, लगातार तीसरे साल 40 डिग्री पार पहुंचा दून का तापमान

Thu, 28 May 2020 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 May 2020 10:59 PM IST
सार

  • मई में लगातार तीसरे साल 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा दून का अधिकतम तापमान

विज्ञापन
Uttarakhand weather update: Dehradun temperature Continually crosses 40 degree Third year
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में वर्ष 2020 का मई का महीना पिछले दो सालों की तरह खासा गर्म रहा। लगातार तीसरे साल राजधानी दून और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर को पार कर गया। तेज गर्मी और उमस से दिन ही नहीं रात में भी लोग परेशान रहे। जून में अब गर्मी और उमस से कुछ राहत के आसार हैं।

विज्ञापन


राजधानी दून में बृहस्पतिवार 27 मई को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस वर्ष का अब तक सबसे ज्यादा है। पिछले दो सालों के दौरान भी मई का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 10 वर्ष के आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक दो साल अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहता है।

विज्ञापन

ऐसा रहा पिछले कुछ सालों में तापमान

जबकि तीसरे साल तापमान 40 डिग्री के स्तर तक नहीं पहुंच पाता, लेकिन इस बार लगातार तीसरे साल पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। मौसम केंद्र के अनुसार वर्ष 2019 में 40.4, 2018 में 40.7, 2017 में 39.2, 2016 में 40.2, 2015 में 40.1, 2014 में 38.4, 2013 में 40.7, 2012 में 43.1, 2011 में 37.9 और 2010 में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दिन-रात के तापमान में आएगी कमी
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अब कुछ दिन गर्मी और उमस से राहत रहेगी। राजधानी में इस दौरान करीब पांच डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है।  रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री की कमी हो सकती है। दो जून तक मौसम इसी तरह का बना रहने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed