फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update : temperature can be crossed 37 degree today

उत्तराखंड मौसम अपडेट : आज गर्मी ने झुलसाया, पारा 37 के पार होने के आसार

Wed, 30 Jun 2021 11:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Jun 2021 11:28 AM IST
सार

मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंचने से लोग बेहाल रहे। रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : temperature can be crossed 37 degree today
मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्य में मानसून की सक्रियता के बावजूद मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। राजधानी दून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। बुधवार को भी पारा 37 डिग्री के पार रहने के आसार हैं। हालांकि रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में बुधवार को भी लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। कुछ निजी वेबसाइटों के अनुसार राजधानी दून व आसपास अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


राजधानी दून के मौसम के मिजाज को देखते हुए अचानक बारिश भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से 30 डिग्री से ऊपर बरकरार है तापमान

देहरादून व आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर बरकरार है। ऐसे में शहरियों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि एक माह पूर्व आए दो चक्रवातों की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई थी। तब अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया था और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली थी, लेकिन चक्रवात का असर खत्म होने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

त्यूनी : दो घंटे बाधित रहा त्यूनी-कथियान मोटर मार्ग
कथियान मोटर मार्ग पर आंधी के चलते चीड़ का पेड़ मुख्य मोटर मार्ग पर आ गिरा। जिससे सड़क लगभग दो घंटे बाधित रही। स्थानीय ग्रामीणों ने दूरभाष पर पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग व लोक निर्माण विभाग को दी। मौके पर वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने जेसीबी से पेड़ को हटाकर मार्ग को बहाल कराया। सड़क खुलने से लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed