{"_id":"611c82008ebc3e42c4513ed2","slug":"uttarakhand-weather-forecast-rain-expected-in-mountain-to-plain-areas-for-next-72-hours-yellow-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: देहरादून में दोपहर बाद बरसे बादल, अगले 72 घंटे तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: देहरादून में दोपहर बाद बरसे बादल, अगले 72 घंटे तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के आसार
Wed, 18 Aug 2021 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:38 PM IST
सार
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में आज का मौसम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे तक हल्की से लेकर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को जहां नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की से लेकर भारी तेज बारिश की संभावना है। वहीं देहरादून में दोपहर बाद बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों ने जताई हल्की से भारी बारिश की संभावना
वहीं गुरुवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली, देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। राज्य के ज्यादातर जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: मौसम के वार से बच्चे-बुजुर्ग हो रहे बीमार, अस्पतालों में वायरल फीवर पीड़ितों की बढ़ी भीड़
विज्ञापन
बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। जहां तक राजधानी देहरादून का सवाल है तो आज राजधानी दून से लेकर देहात तक तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों की ओर से जताई गई है।
ढाई माह में सामान्य से तीन फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले ढाई माह के भीतर पूरे राज्य में 772.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो सामान्य से तीन प्रतिशत कम है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा तीन ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि देहरादून समेत राज्य के बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई है।