फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Badrinath Highway obstructed at many places, Orange alert

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित, मलबा आने से कालसी में लंबा जाम, पहाड़ों पर ऑरेंज अलर्ट

Thu, 04 Aug 2022 02:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 Aug 2022 02:17 PM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच कुछ जगहों पर मलबा आने से सड़कें भी बाधित हो रही है। मानसून सीजन में तीसरी बार मौसम विभाग ने  प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Badrinath Highway obstructed at many places, Orange alert
मलबा आने से कालसी-चकराता के पास लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। चालू मानसून सीजन में यह तीसरी बार है जब मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है।

बारिश और भूस्खलन से गुरुवार को बार-बार बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होता रहा। कर्णप्रयाग और लामबगड़ नाला में हाईवे कुछ देर के लिए बंद रहा, इसके बाद हाईवे खुलने पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई। दूसरी ओर मलबा आने से कालसी चकराता में लंबा जाम लगा रहा। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रातभर मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  यमुनोत्री हाईवे सहित कई संपर्क मार्ग बंद होने से आवाजाही बाधित है।

विज्ञापन


खनेडा स्लीपजोन के पास मलबा बोल्डर आने से यमुनोत्री हाईवे रात से बंद है। बारिश के बीच सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग 465 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना किए गए। कुमाऊं में पंतनगर में और चौखुटिया में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण 166 सड़कें बंद है। 45 सड़कों को खोलने का काम जारी है। इस काम में 182 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नशा मुक्ति केंद्र का हाल: परिजनों ने बेटे को कराया भर्ती, पांच दिन बाद हालत देख खुद को लगे कोसने, सामने आया सच

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने कहा कि बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने की सलाह दी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed