फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand vidhan sabha budget session.

बुधवार से शुरू होंगे मुसीबतों के दस दिन

Tue, 10 Mar 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Mar 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand vidhan sabha budget session.

देहरादून में अगले दस दिन मुसीबतों के नाम रहने वाले हैं। विधानसभा का बजट सत्र और झंडा मेला 11 मार्च को एक साथ शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान विधानसभा पर प्रदर्शनों के दौर और झंडा मेला में विभिन्न प्रदेशों से संगत के पहुंचने के सिलसिले से सड़कों पर जाम लगना तय है। सड़कों पर बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और यातायात दबाव दूनवासियों की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं।

पुलिस अधिकारी भी मानते हैं कि उनकी यह परीक्षा असल में जनता के लिए असुविधा बनने वाली है। हालांकि, व्यवस्था ठीक बनाए रखने का दावा किया जा रहा है। लेकिन अधिकारी लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि परेशानी से बचने के लिए बहुत जरूरी काम होने पर ही मुख्य मार्गों पर निकलें।
विज्ञापन


विधानसभा पर सात बैरियर

विधानसभा का बजट सत्र यूं तो दस दिन का है, लेकिन दो दिन अवकाश के चलते एक सप्ताह आम जनता पर भारी गुजरेगा। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से इस बार भी सत्र मुसीबतों वाला ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा के पास सात स्थानों पर पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। इनपर पुलिस बल तैनात हैं। सत्र चलने के दौरान होने वाले प्रदर्शनों के समय बैरियर बंद कर संबंधित मार्गों पर आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

यहां हैं बैरियर

विधानसभा तिराहा, रिस्पना पुल, डिफेंस कालोनी रोड, प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, राजीव नगर, हरिद्वार बाईपास।

पुलिस बल में बढ़ोतरी
बजट सत्र के दौरान तीन अपर पुलिस अधीक्षक, सात पुलिस उपाधीक्षक, 22 इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी, 38 दारोगा, पांच महिला दारोगा, 50 महिला कांस्टेबल, 170 कांस्टेबल और 18 प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। प्रदर्शन और यातायात के लिए अलग से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पिछले सत्र के मुकाबले इस बार 20 सिपाही और दारोगा अधिक तैनात किए गए हैं।

आज जारी होगा डायवर्जन प्लान
विधानसभा सत्र और झंडा मेले के लिए मंगलवार को डायवर्जन प्लान जारी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक प्रदीप राय ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

उधर, बजट सत्र के दौरान तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के टिप्स दिए जाएंगे।


विधानसभा सत्र और झंडा मेले की वजह से यातायात पर दबाव काफी अधिक बढ़ जाएगा। इस दौरान आम लोगों को असुविधा जरूर होगी। हालांकि, पुलिस प्रयास करेगी कि व्यवस्था बनी रहे। यह भी व्यवस्था बना रहे हैं कि हर दिन के प्रदर्शन के बारे में लोगों को पहले से अवगत करा दिया जाए, ताकि उस अवधि में लोग उस मार्ग पर आवागमन से परहेज करें।
-पुष्पक ज्योति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed