फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Unlock covid curfew News: Shopping mall open with 50 percent capacity from Today

उत्तराखंड अनलॉक: प्रदेश में आज से 50 फीसदी क्षमता के साथ शॉपिंग मॉल खुले, लोगों की आवाजाही रही कम

Tue, 06 Jul 2021 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jul 2021 10:27 PM IST
सार

सचिव आपदा प्रबंधन एसएस मुरुगेशन ने सोमवार को इस संबंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Unlock covid curfew News: Shopping mall open with 50 percent capacity from Today
शॉपिंग मॉल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सरकार की ओर से कोविड कर्फ्यू में दी गई ढील के बाद मंगलवार को शहर के शॉपिंग मॉल खुले। हालांकि कुछ शॉपिंग मॉल में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। सभी जगह सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। तापमान जांच, सैनिटाइजर एवं मास्क के बिना किसी को मॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया। दोपहर तक मॉल में लोगों की आवाजाही बहुत कम रही, लेकिन शाम को कुछ इजाफा हुआ। इस दौरान सबसे अधिक चहल-पहल फूड कॉर्नर में रही। युवतियों में शॉपिंग को लेकर उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


उत्तराखंड अनलॉक: नैनीताल में वीकेंड पर सैलानियों के दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन, यहां हो सकेंगे पार्क
विज्ञापन


क्रासरोड मॉल 
राजपुर रोड स्थित क्रासरोड मॉल में अंदर प्रवेश करने से पहले लोगों का तापमान जांचा गया। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही लोगों को अंदर भेजा गया। यहां ज्यादातर दुकानें बंद ही थीं। फूड कॉर्नर पर परिवार के साथ बैठे लोग ज्यादा दिखे। दोपहर तक यहां लोगों की आवाजाही बहुत ही कम रही। मॉल में घूमने के दौरान पूरे समय लोग मास्क पहने रहे। मॉल में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसिफिक मॉल
राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में भी कोविड गाइडलाइन के तहत ही लोगों को प्रवेश दिया गया। यहां फूड कॉर्नर के साथ ही युवाओं में खासकर लड़कियों में शॉपिंग को लेकर खूब उत्साह देखने को मिला। ज्यादातर कपड़ों और जूतों की दुकानों पर महिलाएं एवं लड़कियां ही दिखीं। यहां लगभग सभी दुकानें खुली थीं और लोगों की आवाजाही भी सुबह से रही। शाम को भी लोग मॉल पहुंचते रहे। हालांकि भीड़भाड़ जैसा माहौल देखने को नहीं मिला। 

बिग बाजार 

गांधी पार्क के पास स्थित बिग बाजार में लोगों की आवाजाही बहुत कम ही रही। युवतियां ही ज्यादातर शॉपिंग मॉल में दिखीं। यहां आने वाले लोगों को भी कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन कराया गया। साथ ही लोगों ने भी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए खरीदारी की। पूरा समय मास्क पहनकर ही मॉल में घूमे। छोटे-छोटे बच्चे भी मास्क पहनकर ही मॉल में खेलते दिखे। किसी भी चीज को छूने पर तुरंत सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे। 

लोगों से बातचीत 
- इतने लंबे समय बाद शॉपिंग पर निकली हूं और मुझे मॉल में शॉपिंग करना सुरक्षित लगा। यहां सारी सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। भीड़ भी बहुत ज्यादा नहीं है। फिलहाल लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ मॉल आना चाहिए।
-प्रियांशी पंवार, सहस्त्रधारा
- इस तरह सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ मॉल खोलना मुझे सही लगा। हम यहां (पैसिफिक मॉल) काफी देर से बैठे हैं, लेकिन कोई अव्यवस्था नहीं दिखी। इसलिए हमें ज्यादा अच्छा लगा। लोग मास्क पहने हुए हैं और इस सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग कर रहे है।
- रंजन जुयाल, सीमाद्वार
- नियमों को ध्यान में रखकर सभी लोग बाहर निकलें तो अच्छा है। कुछ लोग मास्क पहने बिना शॉपिंग मॉल में आए, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। यही होना चाहिए। मैंने बड़े आराम से खरीदारी की।
- अमित भट्ट, कारगी चौक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed