फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Unlock: tourists two wheeler Entry banned in Nainital on weekends

उत्तराखंड अनलॉक: नैनीताल में वीकेंड पर सैलानियों के दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन, यहां हो सकेंगे पार्क

Tue, 06 Jul 2021 12:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jul 2021 12:02 AM IST
सार

वीकेंड और अवकाश के मौकों पर नैनीताल में सैलानियों के दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Unlock: tourists two wheeler Entry banned in Nainital on weekends
नैनीताल की पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में वीकेंड और अवकाश के दौरान उमड़ने वाली सैलानियों की भीड़ और उससे लगने वाले जाम को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गंभीरता से लिया है। व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाने के लिए डीएम ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


बैठक में वीकेंड और अवकाश के मौकों पर नैनीताल में सैलानियों के दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ये दोपहिया वाहन अब नैनीताल से करीब 10 किलोमीटर पहले ही अस्थायी पार्किंग स्थलों पर पार्क होंगे।
विज्ञापन


ऋषिकेश: योगनगरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, बिना मास्क घूम रहे सैलानी, जाम में रेंगते रहे वाहन, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम गर्ब्याल ने अधिकारियों को पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए, जिससे सीजन के दौरान यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बैठक में नगर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल बढ़ाने और रूसी बाईपास पार्किंग स्थल में मूलभूत सुविधाओं में और अधिक इजाफा करने का फैसला लिया गया।

बैठक में यह लिए गए फैसले 

- वीकेंड व अवकाश दिवसों में नैनीताल नगर में आने वाले चौपहिया वाहनों के लिए रूसी और नारायण नगर बाईपास में पार्किंग की व्यवस्था यथावत रहेगी।  
- पर्यटकों के दोपहिया वाहनों को रूसी बाईपास व नारायण नगर बाईपास में रोका जाएगा। भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया पर्यटक वाहनों को कैंटोनमेंट क्षेत्र से पहले रोका जाएगा।
- अस्थायी पार्किंग से दोपहिया वाले सैलानियों को शटल सेवा से नगर में प्रवेश दिलाया जाएगा।
- नैनीताल नगर निवासी और नौकरीपेशा लोगों को दोपहिया वाहन के प्रवेश की अनुमति होगी। 
- मेट्रोपोल पार्किंग क्षेत्र में 250 वाहनों की पार्किंग क्षमता को बढ़ाकर 350 से 400 तक किया जाएगा। 
- मेट्रोपोल में पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।
- तल्लीताल मयूर होटल के पास रखे कूड़ादान को हटाकर पास के रैंप में शिफ्ट किया जाएगा।
- अस्थायी पार्किंग स्थल पर विद्युत, पेयजल, सफाई को बेहतर बनाते हुए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
- ईओ नगर पालिका तल्लीताल धर्मशाला के पास नए पार्किंग स्थल में पार्किंग व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
- स्नो व्यू के पास लोनिवि की भूमि का प्रयोग पार्किंग के रूप में किया जाएगा।
- ईओ नगर पालिका मल्लीताल स्थित लकड़ी टाल का प्रयोग वाहन पार्किंग के लिए सुनिश्चित करेंगे। 
- परियोजना अधिकारी, उरेडा पार्किंग स्थल नारायण नगर, रूसी बाईपास में सोलर लाइट लगवाएंगे। 
- मल्लीताल पंत पार्क और माल रोड में निर्धारित संख्या से इतर फड़-खोखों को हटाया जाएगा। 
- तल्लीताल कचहरी परिसर के निकट की भूमि में बहुमंजिला पार्किंग प्रस्तावित है। यहां रह रहे विद्युत और लोनिवि के कार्मिकों से आवास खाली कराकर उन्हें हाउस रेंट पर दिया जाएगा। 
- भीमताल में एलपी इंटर कॉलेज के मैदान, डायट और रामलीला मैदान को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed