फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand udai festival celebration in dehradun.

उत्तराखंडः जश्न की बहार, हर दिन मन रहा त्योहार

Tue, 03 Nov 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Nov 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand udai festival celebration in dehradun.

अमर उजाला उत्तराखंड उदय से जुड़ते हुए स्कूल और संस्थाओं में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इस क्रम में देहरादून एसजीआरआर मीडिल ब्रांच, वसंत विहार के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भविष्य का उत्तराखंड विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी-अपनी रचनात्मकता दिखाई।

सोमवार को उत्तराखंड उदय के तहत प्रधानाचार्य जागृति नवानी व अन्य स्टाफ ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। जागृति नवानी ने कहा कि अमर उजाला ने प्रदेश के सभी लोगों को राज्य स्थापना दिवस समारोह से जुड़ने का मौका उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


सभी लोगों को बढ़-चढ़कर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों और आन्दोलनकारियों ने अलग उत्तराखंड राज्य के लिए अपना लहू बहाया है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं को केक खिलाकर इस दिवस को यादगार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते हुए भविष्य का उत्तराखंड विषय पर सुंदर चित्र बनाए। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए मेट्रो ट्रेन, फ्लाई ओवर, प्रदूषण मुक्त और साफ-सुथरे उत्तराखंड की कल्पना को कागज पर उतारा। इस अवसर पर गीता शर्मा, सुमन सिंह, निशा भारद्वाज, पूर्ति भार्द्वाज, प्रशांत, कविता जुयाल, सुमन नैथानी, लक्ष्मी उनियाल समेत अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

एकोल में पांच नवंबर को मनेगा जश्न
एकोल गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल में पांच नवंबर को अमर उजाला की मुहिम उत्तराखंड उदय के तहत स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें सभी छात्राएं हिस्सा लेंगी। स्थापना दिवस में छात्राएं राज्य की संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।

शुरुआत प्रार्थना सभा से होगी। गढ़वाली लोक नृत्य और गढ़वाल मंडल पर नृत्य नाटिका खास आकर्षण होगा। स्कूल के चेयरमैन अमरजीत सिंह जुनेजा ने बताया कि दोपहर के भोजन में छात्राओं को राज्य के स्वादिष्ट व्यंजन कुचंबर सलाद, मंजोली रायता, फनूदाल और झिंगोरे की खीर आदि परोसे जाएंगे।

सरकारी स्कूलों में भी उत्तराखंड उदय का आगाज
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने अमर उजाला के साथ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भी उत्तराखंड उदय उत्सव का आगाज कर दिया है। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में केक काटा और पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को उत्तराखंड उदय उत्सव की बधाई दी।

शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में अमर उजाला के साथ उत्तराखंड उदय उत्सव मनाने के बारे विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए थे। मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने जिले के सभी बेसिक, जूनियर और माध्यमिक स्कूलों के साथ ही विभाग के कार्यालयों में भी उत्तराखंड उदय उत्सव धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में भी नौ नवंबर तक उत्तराखंड उत्सव का जश्न मनाया जाएगा।

केक न सही हलुवा लड्डू बांटकर मनाएं जश्न
प्रदेश के सुदूर और पर्वतीय क्षेत्रों में केक उपलब्ध नहीं होना जश्न के जोश को नहीं रोक पाया। पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू हुआ उत्तराखंड उदय महोत्सव में महोत्सव केक नहीं मिलने पर वहां हलुवा और लड्डू बांटकर स्थापना दिवस समारोह पर छात्रों का मुंह मीठा किया जा रहा है।

डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में शुरू हुआ उत्तराखंड उदय समारोह

डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में अमर उजाला की मुहिम के तहत ‘उत्तराखंड उदय’ का पांच दिवसीय जश्न शुरू हो गया। पहले दिन छात्रों ने आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। यह समारोह छह नवंबर तक लगातार चलेगा।

डॉल्फिन स्टूडेंट्स वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों के तहत सोमवार को मांडुवाला और आस-पास के क्षेत्रों में ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ अभियान के तहत साफ-सफाई की। छात्रों ने जुलूस निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान छात्र-छात्रायें अपने हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां थामे हुये गीत और नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रहे थे।

इससे पूर्व संस्थान के चैयरमैन अरविंद गुप्ता ने स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्या डा. शैलजा पंत, निदेशक डा. अरूण कुमार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विपुल गर्ग, आदित्य स्वरूप, प्रेरणा बहुगुणा, डा. सीएस पांडे, उपेंद्र द्विवेदी, डा. श्रुति शर्मा, मालती साहनी, सुधीर भारती, एनके जोशी, आकपाली मुखर्जी, पागे बसर, अक्षित, वैशाली, शुभम और श्रुति ने विशेष योगदान दिया।


इस कड़ी में मंगलवार को इंस्टीट्यूट पॉलिथीन मुक्त कैंपस अभियान, चार नवंबर को केक कटिंग सेरेमनी के साथ रंगारंग कार्यक्रम, पांच नवंबर को ग्राम रामसावाला जूनियर हाईस्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर औश्र छह नवंबर को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क स्टेशनरी व पुस्तक वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed