{"_id":"6ac732c28704c2c91c01c896","slug":"pauri-road-accident-25-year-old-man-dies-after-pickup-vehicle-collides-with-scooter-near-baingwadi-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी गढ़वाल: दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी गढ़वाल: दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 08 Oct 2026 11:39 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:39 AM IST
सार
पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के पास हुए हादसे से इलाके में मातम छा गया। तेज रफ्तार पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड एसआईआर: 19 महीने में बदली वोटरों की तस्वीर, देहरादून में सबसे ज्यादा कटे 4.84 लाख वोट
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25 वर्ष), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, निवासी बैंज्वाड़ी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने घटना कि पुष्टि की है।
विज्ञापन