फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top News Today final voter list after SIR long weekend traffic Jams Kedarnath Protest read All

UK Top News: एसआईआर के बाद बदली वोटर लिस्ट, जाम में फंसा लॉन्ग वीकेंड, केदारनाथ में बढ़ा आक्रोश; पढ़ें अपडेट

Sat, 03 Oct 2026 05:13 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 03 Oct 2026 05:13 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज चुनावी प्रक्रिया से लेकर पर्यटन और कानून-व्यवस्था तक कई मुद्दे चर्चा में रहे।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई इन खबरों में मतदाता सूची, ट्रैफिक जाम, केदारनाथ में व्यापारियों का विरोध और नशा तस्करी से जुड़ा मामला प्रमुख रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand Top News Today final voter list after SIR long weekend traffic Jams Kedarnath Protest read All
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख वोटर बाहर

विज्ञापन

उत्तराखंड में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई, जिसमें प्रदेश के कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। जिन मतदाताओं के वोट कट गए होंगे, उन्हें दोबारा फॉर्म-6 भरकर वोट बनवाने का मौका मिलेगा। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में कई स्तरों पर सत्यापन और नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया की गई।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तराखंड में एसआईआर की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश में कुल 79 लाख मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। ड्राफ्ट सूची में प्रदेश में करीब 71,33,785 मतदाता रह गए थे। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भेजे गए थे, जो सात जुलाई तक भरकर वापस लिए गए। पढे़ं पूरी खबर... उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट


लॉन्ग वीकेंड उत्तराखंड पैक: घूमने निकले पर जाम में अटके, कैंचीधाम से मसूरी-ऋषिकेश तक सड़कों पर थमे वाहन

लॉन्ग वीकेंड पर उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नैनीताल-कैंचीधाम से लेकर मसूरी, ऋषिकेश और चमोली तक सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है। मौसम साफ होने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। कैंचीधाम में शनिवार सुबह चार बजे से ही बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। भारी भीड़ के चलते सड़क पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को करीब दो घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर...लॉन्ग वीकेंड उत्तराखंड पैक: घूमने निकले पर जाम में अटके, कैंचीधाम से मसूरी-ऋषिकेश तक सड़कों पर थमे वाहन

विज्ञापन

केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट

केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानें संचालित कर रोजगार कर रहे व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। मंदिर मार्ग से अस्थायी दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को हेलीपैड पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों के हेलीपैड पर बैठ जाने से प्रशासन के सामने भी स्थिति को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर मार्ग पर अस्थायी दुकानें लगाकर कारोबार कर रहे व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इन दुकानों के माध्यम से स्थानीय लोग लंबे समय से अपनी आजीविका चला रहे हैं। दुकानों को हटाए जाने से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है और उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट


विकासनगर: स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, सामान की आड़ में बेच रहा था नशा, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान कमल चौधरी उर्फ बॉबी (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, हरिद्वार का निवासी है और वर्तमान में शमी चौधरी के यहां राजावाला, सेलाकुई में किराये पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसने बरामद स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदी थी और सामान की डिलीवरी करने की आड़ में इसे नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। पढ़ें पूरी खबर...विकासनगर: स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, सामान की आड़ में बेच रहा था नशा, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा

कोटद्वार:  मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी

हिंदू व्यापारी के साथ हाथापाई कर धमकाने के आरोपी दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को कोतवाली पुलिस ने एसडीएम न्यायालय में पेश किया। यहां से मोहम्मद दीपक को चेतावनी के साथ जमानत पर छोड़ दिया गया। शुक्रवार शाम को एसडीएम कोर्ट से दीपक को दो जमानतियों के साथ डेढ़ लाख का मुचलका पाबंद कर छोड़ा गया। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट संदीप कुमार की कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर अगले छह महीनों में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर अथवा किसी भी घटना के लिए जिम्मेदार होने पर अर्थदंड वसूलने समेत कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बुधवार शाम को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाली में धरना दिया था। उनका आरोप था कि कोटद्वार का जिम संचालक दीपक पहले भी क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने का कारण रहा है और अब उसने एक बार फिर हिंदू व्यापारी संजीव टांक के साथ हाथापाई करते हुए धमकी दी है। पढ़ें पूरी खबर...कोटद्वार:  मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed