फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्ग वीकेंड उत्तराखंड पैक: घूमने निकले पर जाम में अटके, कैंचीधाम से मसूरी-ऋषिकेश तक सड़कों पर थमे वाहन

Sat, 03 Oct 2026 04:22 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 03 Oct 2026 04:22 PM IST
सार

लॉन्ग वीकेंड के चलते उत्तराखंड इन दिनों पैक है। कैंचीधाम से मसूरी-ऋषिकेश तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। ऐसे में पर्यटक घूमने तो निकले हैं, लेकिन घंटों जाम में फं रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand packed with tourists on holiday Mussoorie Rishikesh Nainital Kainchi Dham jammed Watch Photos
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लॉन्ग वीकेंड पर उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नैनीताल-कैंचीधाम से लेकर मसूरी, ऋषिकेश और चमोली तक सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है। मौसम साफ होने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

कैंचीधाम में शनिवार सुबह चार बजे से ही बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। भारी भीड़ के चलते सड़क पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को करीब दो घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।

होटल और होम स्टे भीड़ के कारण पहले ही भर गए, जिससे बाहर से पहुंचे श्रद्धालु कमरों के लिए भटकते नजर आए। नैनीताल में भी पर्यटकों की अधिक संख्या के चलते कुछ लोगों को रिक्शा स्टैंड पर रात गुजारनी पड़ी।

मसूरी में जाम से बेहाल पर्यटक, दो किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार

पहाड़ों की रानी मसूरी में दूसरे दिन भी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। शहर के सिविल हॉस्पिटल रोड से टिहरी बाईपास पर लक्ष्मणपुरी के नीचे करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगा है। मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई।

Uttarakhand packed with tourists on holiday Mussoorie Rishikesh Nainital Kainchi Dham jammed Watch Photos
ऋषिकेश में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गढ़वाल में भी हालात अलग नहीं रहे। ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच हाईवे पर मलबा पड़ा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। इससे तीर्थयात्रियों के यात्रा कार्यक्रम पर भी असर पड़ा। जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गेट सिस्टम लागू किया।

Uttarakhand packed with tourists on holiday Mussoorie Rishikesh Nainital Kainchi Dham jammed Watch Photos
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर, मसूरी और ऋषिकेश में भी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ा। कई मार्गों पर कुछ मिनट का सफर पूरा करने में घंटों लग गए। देहरादून-मसूरी मार्ग पर भी यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले से विशेष व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand packed with tourists on holiday Mussoorie Rishikesh Nainital Kainchi Dham jammed Watch Photos
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मसूरी में पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत इस्तेमाल होने पर प्लान-बी के तहत पर्यटकों के वाहनों को किंक्रेग पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा और आगे जाने के लिए स्थानीय टैक्सियों का इस्तेमाल कराया जाएगा। इसके बाद भी पार्किंग भरने पर प्लान-सी के तहत वाहनों को गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड की ओर भेजने की व्यवस्था है।


उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट

विज्ञापन
Uttarakhand packed with tourists on holiday Mussoorie Rishikesh Nainital Kainchi Dham jammed Watch Photos
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश में भीड़ बढ़ने पर हरिद्वार और देहरादून से आने वाले वाहनों के लिए नेपाली फार्म, रायवाला, नटराज चौक, ढालवाला और बाईपास मार्गों का इस्तेमाल कराया जाएगा। गांधी जयंती के चलते दो से चार अक्तूबर तक लागू विशेष ट्रैफिक प्लान के तहत प्रमुख चौराहों, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed