फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag MLA fund 93.65% of 23.27 Crore Approved but Only 311 of 685 development works completed

उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति

Sat, 03 Oct 2026 01:49 PM IST
Renu Saklani राजेश सेमवाल मृदुल, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
राजेश सेमवाल मृदुल, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Sat, 03 Oct 2026 01:49 PM IST
सार

द्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन कामों की रफ्तार वित्तीय स्वीकृति के मुकाबले धीमी है। पांच वित्तीय वर्षों के आंकड़ों में कई योजनाएं अभी प्रगति पर हैं, जबकि कुछ कार्यों की शुरुआत तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Rudraprayag MLA fund 93.65% of 23.27 Crore Approved but Only 311 of 685 development works completed
रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग में पांच वित्तीय वर्षों में विधायक निधि के तहत उपलब्ध 23.27 करोड़ रुपये में से 21.79 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। यह उपलब्ध धनराशि का 93.65 प्रतिशत है। हालांकि भौतिक प्रगति की तस्वीर देखें तो कुल 685 कार्यों में 311 ही पूर्ण हुए हैं, जबकि 189 कार्य प्रगति पर हैं और 160 कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं। वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, कार्यदायी संस्थाओं को अब तक 16.43 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


विधायक निधि से कई विद्यालयों में भवन, शौचालय, फर्नीचर और कंप्यूटर आदि सुविधाएं दी गई। वहीं ग्राम पंचायतों में सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट, मंदिर सौंदर्याकरण के कार्य कराए गए हैं। विधायक ने महिला मंगल दलों को भी सुविधाएं देने का दावा किया है।
विज्ञापन


हालांकि लोगों का कहना है कि धरातल में उतने काम नहीं हुए जितने दावे किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग को विधायक निधि के रूप में कुल 23.27 करोड़ रुपये उपलब्ध हुए। इसके सापेक्ष 21.79 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 72 कार्य अभी शुरू नहीं हुए
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में 116 में से 91 कार्य पूरे हुए। 2023-24 में 153 में से 88, 2024-25 में 169 में से 77 और 2025-26 में 122 में से 55 कार्य पूर्ण हुए। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 125 कार्यों में से कोई भी पूर्ण नहीं हुआ है। 30 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि 72 कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं। वित्तीय प्रगति के अनुसार 2022-23 में उपलब्ध 3.67 करोड़ रुपये में से 3.67 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए और 3.45 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए। 2023-24 में 4.89 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए और 4.36 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए।

2024-25 में पूरी 4.90 करोड़ की राशि के कार्य स्वीकृत किए गए, जबकि 4.15 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। 2025-26 में 4.66 करोड़ स्वीकृत और 3.60 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। चालू वित्तीय वर्ष में 4.90 करोड़ रुपये उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष 3.68 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए हैं और 86.25 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं।

स्कूलों से गांवों तक हुए कार्य
पांच वर्षों में विस क्षेत्र के लिए आवंटित 23.27 करोड़ में से करीब 21.80 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें विद्यालयों में भवन, शौचालय, फर्नीचर और कंप्यूटर जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ ग्राम पंचायतों में सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट, मंदिर सौंदर्गीकरण सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।
महिला मंगल दलों को भी विधायक निधि से सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।  --भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री एवं रुद्रप्रयाग विधायक

वित्तीय प्रगति एक नजर में

वित्तीय वर्ष  उपलब्ध राशि स्वीकृत राशि  अवमुक्त
2022-23  3.67 करोड़  3.67 करोड़ 3.45 करोड़
2023-24 4.90 करोड़ 4.89 करोड़ 4.36 करोड़
2024-25 4.90 करोड़ 4.90 करोड़ 4.15 करोड़
2025-26 4.90 करोड़ 4.66 करोड़ 3.60 करोड़
2026-27 4.90 करोड़ 3.68 करोड़ 0.86 करोड़
योग 23.27 करोड़ 21.80 करोड़ 16.43 करोड़


विधायक निधि से कार्यों की भौतिक प्रगति

वित्तीय वर्ष कुल कार्य पूरे प्रगति पर शुरू नहीं
2022-23 116 91 20 04
2023-24 153 88 51 14
2024-25 169 77 40 52
2025-26 122 55 48 18
2026-27 125 0 30 72
योग 685 311 189 160

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed