फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delivery boy arrested with 22.81 grams of smack allegedly supplying drugs under cover of deliveries Dehradun

विकासनगर: स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, सामान की आड़ में बेच रहा था नशा, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा

Sat, 03 Oct 2026 02:13 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 03 Oct 2026 02:13 PM IST
सार

सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी डिलीवरी का काम करता था और इसी की आड़ में नशे के आदी लोगों तक स्मैक पहुंचाता था।

विज्ञापन
Delivery boy arrested with 22.81 grams of smack allegedly supplying drugs under cover of deliveries Dehradun
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान कमल चौधरी उर्फ बॉबी (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, हरिद्वार का निवासी है और वर्तमान में शमी चौधरी के यहां राजावाला, सेलाकुई में किराये पर रह रहा था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

शनिवार को थाना सेलाकुई पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क में एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 22.81 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कमल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...कोटद्वार:  मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसने बरामद स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदी थी और सामान की डिलीवरी करने की आड़ में इसे नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed