{"_id":"6ac0a336bc60a0b836034a66","slug":"uttarakhand-final-voter-list-2026-sir-completed-71-58-lakh-voters-including-1-29-lakh-new-electors-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
Sat, 03 Oct 2026 12:14 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:14 PM IST
सार
उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम आज अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे, जिसमें नए मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की प्रेस वार्ता में आज अंतिम मतदाता सूची जारी होने की जानकारी दी। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में कई स्तरों पर सत्यापन और नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया की गई। एसआईआर में कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम काटे गए।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तराखंड में एसआईआर की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश में कुल 79 लाख मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। ड्राफ्ट सूची में प्रदेश में करीब 71,33,785 मतदाता रह गए थे।
विज्ञापन
एसआईआर में कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम काटे गए।
एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के बाद अब प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाता भी शामिल किए गए हैं। इस तरह अंतिम सूची में ड्राफ्ट मतदाता सूची की तुलना में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बताया कि अब नए मतदाता शामिल करने का विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन
निर्वाचन विभाग की ओर से एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही पात्र नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। अंतिम सूची जारी होने के साथ ही प्रदेश में मतदाताओं की संख्या को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
ये भी पढे़ं...कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
| एसआईआर जब शुरू हुआ | 79,60,762 मतदाता |
| 14 जुलाई को ड्राफ्ट लिस्ट आई तो संख्या | 71,33,785 मतदाता बचे |
| अंतिम सूची के बाद | 71,58,949 मतदाता |
| नए मतदाता | 1,29,872 मतदाता |
| एसआईआर में कटे | 1,04,708 मतदाता |