{"_id":"6ac0c1b1770cb6bf68051607","slug":"kedarnath-dham-shopkeepers-stage-protest-at-helipad-after-temporary-shops-removed-allege-livelihood-crisis-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
Sat, 03 Oct 2026 02:24 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ/रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ/रुद्रप्रयाग।
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:24 PM IST
सार
केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। व्यापारियों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन दुकानों से कई स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी है और इन्हें हटाने से उनकी आजीविका प्रभावित होगी।
विज्ञापन
धरने पर बैठे व्यापारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानें संचालित कर रोजगार कर रहे व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। मंदिर मार्ग से अस्थायी दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को हेलीपैड पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों के हेलीपैड पर बैठ जाने से प्रशासन के सामने भी स्थिति को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर मार्ग पर अस्थायी दुकानें लगाकर कारोबार कर रहे व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इन दुकानों के माध्यम से स्थानीय लोग लंबे समय से अपनी आजीविका चला रहे हैं। दुकानों को हटाए जाने से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है और उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने के प्रयास
शनिवार को प्रशासन की टीम मंदिर मार्ग पर पहुंची और अस्थायी दुकानें संचालित कर रहे व्यापारियों को हटाने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
व्यापारियों के हेलीपैड पर धरना देने की सूचना से प्रशासनिक अमले में भी हलचल बढ़ गई। प्रशासन की ओर से व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और दुकानें हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं...कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
केदारनाथ धाम में यात्रा सीजन के दौरान स्थानीय लोगों की आजीविका और व्यवस्थाओं से जुड़ा यह मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में प्रशासन और व्यापारियों के बीच होने वाली वार्ता से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।