{"_id":"613f473c29cd5c0bf66ac0fa","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-13-september-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बारिश से कई जगह हाईवे बंद और चालान काटने पर ड्राइवर का हाई वोल्टेज ड्रामा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बारिश से कई जगह हाईवे बंद और चालान काटने पर ड्राइवर का हाई वोल्टेज ड्रामा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Mon, 13 Sep 2021 06:18 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:18 PM IST
सार
राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में सोमवार सुबह रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही सर्वर फेल हो गया। वहीं, देहरादून में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का चालान काटा तो ड्राइव सड़क पर लेट गया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद मलबा आने से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। वहीं, उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो सड़क पर लेट गया ड्राइवर, किया खूब हंगामा
देहरादून में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का चालान काटा तो ड्राइव सड़क पर लेट गया। इस दौरान उसने खूब हंगामा किया। वहीं एसपी ट्रैफिक एसके सिंह का कहना है कि ये मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है। मामले को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
देहरादून: दून अस्पताल की नई ओपीडी में सर्वर हुआ डाउन, रजिस्ट्रेशन काउंटर में लगी लोगों की भीड़
राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में सोमवार सुबह रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही सर्वर फेल हो गया। जिससे मरीजों को पर्चा बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाद में सर्वर ठीक हो गया, लेकिन बेहद धमी गति से चला।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: अधिकतर इलाकों में मौसम साफ, गंगोत्री राजमार्ग बंद, यमुनोत्री हाईवे पर मलबे की चपेट में आई कार
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में सोमवार को धूप खिली रही। वहीं मलबा आने से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। डोईवाला, हरिद्वार और ऋषिकेश में भी मौसम साफ बना हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: राजधानी की सड़कों का हाल कर रहा शर्मसार, साख पर बट्टा लगा रहीं जख्मी सड़कें, तस्वीरें
किसी भी देश या प्रदेश की विकास की तस्वीर वहां की सड़कों से झलकती हैं, लेकिन देहरादून की गड्ढायुक्त सड़कें राजधानी की साख पर बट्टा लगा रही हैं। आईएसबीटी हो या दून रेलवे स्टेशन, यहां वाहनों से उतरते ही लोगों का सामना सीधे गड्ढों से हो रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा की सेंध से कांग्रेस में हड़कंप, प्रीतम-हरीश और गोदियाल की दिल्ली दौड़
भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। सोमवार की सुबह उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...