फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: doon hospital new opd server down, patients rush gathered

देहरादून: दून अस्पताल की नई ओपीडी में सर्वर हुआ डाउन, रजिस्ट्रेशन काउंटर में लगी लोगों की भीड़

Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
सार

सर्वर स्लो होने की वजह से एक मरीज का पर्चा बनाने में पांच से दस मिनट का वक्त लगा। अमूमन हर दिन साढे़ बारह बजे तक अधिकतर पर्चे बन जाते हैं। लेकिन सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे तक भी लोग लाइन में लगे रहे।

विज्ञापन
uttarakhand news: doon hospital new opd server down, patients rush gathered
doon hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में सोमवार सुबह रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही सर्वर फेल हो गया। जिससे मरीजों को पर्चा बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाद में सर्वर ठीक हो गया, लेकिन बेहद धमी गति से चला। ऐसे में मरीजों का पर्चा बनने में काफी वक्त लग गया। जिस कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन


कई लोग बिना डॉक्टर को दिखाए ही लौट गए
सर्वर स्लो होने की वजह से एक मरीज का पर्चा बनाने में पांच से दस मिनट का वक्त लगा। अमूमन हर दिन साढे़ बारह बजे तक अधिकतर पर्चे बन जाते हैं। लेकिन सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे तक भी लोग लाइन में लगे रहे। पंजीकरण की समस्या के कारण कई लोग बिना डॉक्टर को दिखाए ही लौट गए।
विज्ञापन


वहीं हर दिन औसतन एक हजार से ऊपर रहने वाली ओपीडी आज करीब 900 पर्चों पर ही सिमट गयी है।

दून अस्पताल में बन रहा अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर
वहीं राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छह अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर तैयार हो रहे हैं। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस यह ऑपरेशन थियेटर दून अस्पताल से सटे स्थान पर बनाए जा रहे पांच मंजिला भवन में स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल कोरोना की तीसरी संभावित लहर के हिसाब से भी इस भवन को तैयार किया जा रहा है। ताकि मरीज बढ़ने पर इस भवन का उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का अस्पताल बनने पर नया ओपीडी भवन बनने के बाद अब अस्पताल में नया ऑपरेशन थियेटर (ओटी ब्लॉक) भी तैयार होने जा रहा है। जिसमें दस ऑपरेशन थिएटर होंगे। जिनमें छह अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थिएटर हैं। इन ओटी में सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, प्लास्टिक और न्यूरो विभाग के ऑपरेशन किए जाएंगे। इन ओटी की खासियत यह है कि इनमें बैक्टीरिया और वायरस को फिल्टर करने वाले उपकरण होंगे। ओटी में सारे उपकरण डिजिटल और हाईटेक होंगे। तापमान नियंत्रित करने की भी व्यवस्था भी होगी। 


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि दून मेडिकल अस्पताल में सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है। इसी क्रम में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी बनाए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था को भवन को जल्द तैयार करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed