फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: राजधानी की सड़कों का हाल कर रहा शर्मसार, साख पर बट्टा लगा रहीं जख्मी सड़कें, तस्वीरें

Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: bad condition of dehradun roads shameful, watch photos
देहरादून की सड़कें बेहाल - फोटो : अमर उजाला

किसी भी देश या प्रदेश की विकास की तस्वीर वहां की सड़कों से झलकती हैं, लेकिन देहरादून की गड्ढायुक्त सड़कें राजधानी की साख पर बट्टा लगा रही हैं। आईएसबीटी हो या दून रेलवे स्टेशन, यहां वाहनों से उतरते ही लोगों का सामना सीधे गड्ढों से हो रहा है। यहां से शहर और पर्यटन स्थलों तक जाने वाली सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। हैरत की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी रोज इन सड़कों से गुजरते हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान इन गड्ढों की ओर नहीं जाता। दून की सड़कें न केवल स्थानीय, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी जख्म दे रही हैं। आईएसबीटी पर पर्यटकों का सामना सबसे पहले गड्ढों भरी सड़क से होता है। फ्लाईओवर के नीचे और शहर आने वाले सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि पैदल चलने वालों तक को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर गहरे और बड़े गड्ढे हो रखे हैं। सड़क कई जगह उखड़ी हुई है।

uttarakhand news: bad condition of dehradun roads shameful, watch photos
देहरादून की सड़कें बेहाल - फोटो : अमर उजाला

बारिश में गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है। यहां हादसे भी रोज होते रहते हैं। माजरा और शिमला बाईपास जाने वाली सड़क की हालत भी नाजुक बनी हुई है। माजरा से लेकर सहारनपुर चौक तक जगह-जगह सड़क पर खोदाई की गई है। मंडी चौक और लालपुल तिराहे के बीच सड़क पर बने गड्ढे परेशानी का सबक बने हुए हैं। कमोबेश यही हालात रेलवे स्टेशन के आसपास की सड़कों के बने हुए हैं। रेलवे स्टेशन से जैसे ही लोग बाहर निकलते हैं तो यहां भी उनका सामना गड्ढायुक्त सड़क से होता है।

uttarakhand news: bad condition of dehradun roads shameful, watch photos
देहरादून की सड़कें बेहाल - फोटो : अमर उजाला

प्रिंस चौक से दर्शनलाल चौक तक स्मार्ट सिटी कार्य के लिए कई जगह सड़क पर खोदाई की गई है और बीच सड़क पर डक्ट बनाने के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। इससे लोगों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है। राजपुर रोड पर भी कई जगह सड़क की हालत खराब होने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा हरिद्वार रोड, नेशविला रोड, पटेलनगर से कारगी जाने वाली रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, जीएमएस रोड की हालत भी दयनीय बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: bad condition of dehradun roads shameful, watch photos
देहरादून की सड़कें बेहाल - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन स्थलों को जाने वाले सड़कों की हालत भी बदतर बनी हुई है। गुच्चूपानी के लिए पर्यटक अक्सर गढ़ी कैंट से होकर जाते हैं। यह रास्ता मसूरी को भी जाता है। इस सड़क की हालत भी दयनीय है। कई जगह सड़क उखड़ी हुई है और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सहस्रधारा के पर्यटकों को दर्शनलाल चौक, लैंसडौन चौक, सर्वे चौक, रायपुर रोड होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन दर्शनलाल चौक से आगे सर्वे चौक को जाने वाली सड़क बुरी तरह से खोदी गई है। लैंसडौन चौक पर भी स्मार्ट सिटी कार्य के चलते सड़क की हालत खराब है। सर्वें चौक से लेकर चूना भट्टा और इससे आगे सहस्रधारा रोड की हालत भी दयनीय है। खराब सड़क से यहां पर्यटकों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
uttarakhand news: bad condition of dehradun roads shameful, watch photos
देहरादून की सड़कें बेहाल - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में पलटन बाजार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां घूमना तो दूर पैदल चलना तक दूभर है। स्मार्ट सिटी के तहत यहां कहने को घंटाघर से कोतवाली तक रंग बिरंगी टाइल लगाई गईं हैं, लेकिन यह कई जगहों से उखड़ चुकीं हैं। बीच सड़क में डक्ट बनाए गए हैं, जिनके ढक्कन एक फुट तक ऊंचे हैं। कई जगह तो डक्ट के ढक्कन खुले हुए हैं। इससे एक हादसा भी हो चुका है। कोतवाली के बाहर तो कई महीनों से खोदाई हो रखी है। इससे पर्यटक और आमजन के साथ ही व्यापारी भी परेशान हैं। 

शहर में स्मार्ट सिटी का कार्य चल रहा है, जिसके कारण कई जगह सड़कों की खोदाई की गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन स्मार्ट सिटी विभाग को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। शहर में खराब सड़कों को ठीक करने के लिए 15 सितंबर से काम शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed