{"_id":"6b008157969e7febe401cd49","slug":"yogi-adityanath-visits-panchur-village-for-fifth-time-since-becoming-cm-pays-last-respects-to-his-mother-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार पंचूर गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, किए मां के अंतिम दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार पंचूर गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, किए मां के अंतिम दर्शन
Fri, 20 Nov 2026 10:52 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:52 PM IST
सार
योगी पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 3 मई 2022 को अपने भतीजे के चूड़ाकर्म संस्कार के अवसर पर पंचूर गांव पहुंचे थे। तब वह दो रात गांव में रुके थे।
विज्ञापन
घर पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। उन्होंने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
योगी पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 3 मई 2022 को अपने भतीजे के चूड़ाकर्म संस्कार के अवसर पर पंचूर गांव पहुंचे थे। तब वह दो रात गांव में रुके थे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और गांव के लोगों से मुलाकात की थी। तब मां सावित्री देवी ने दही चीनी खिलाकर योगी आदित्यनाथ को घर से विदा किया था।
विज्ञापन
इसके बाद 6 फरवरी 2025 को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार अपने गांव आए थे। इस दौरान वह अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। तब वो तीन रात गांव में रुके थे। विवाह समारोह में गांव के साथ-साथ दूर-दराज से आए लोगों ने भी उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सावित्री देवी का निधन: बेटा बना यूपी का सीएम, पंचूर में ही सिमटी रही मां की दुनिया, सादगी से बिताया जीवन
तीसरी बार छह फरवरी 2026 को योगी आदित्यनाथ पंचूर पहुंचे थे। तब उन्होंने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और शिक्षा को लेकर भी लोगों से बातचीत की थी।
इसके बाद 7 मई 2026 को चौथी बार योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पहुंचे थे। गांव पहुंचकर उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात की और परिवार के लोगों का हालचाल जाना। 8 मई शाम वह अपनी माता से मिलकर वापस लखनऊ चले गए थे।
