फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 13 October 2021

उत्तराखंड: सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत और बागियों पर हरीश रावत का वार, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Wed, 13 Oct 2021 05:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Oct 2021 05:26 PM IST
सार

उत्तराखंड कांग्रेस में यशपाल आर्य की वापसी के बाद अन्य बागियों के लिए रास्ता खुलने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तीखे अंदाज में जवाब दिया है। वहीं, सेलाकुई में मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 13 October 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने परेशानी को देखते हुए आखिर महंगे दामों पर ही नेशनल एक्सचेंज से बिजली खरीद ली है। वहीं, पिरान कलियर दरगाह के समीप अष्टमी के दिन सड़क किनारे कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची मिली है।  पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


देहरादून में भीषण हादसा: देर रात कंटेनर से टकराया डंपर, चपेट में आए तीन छात्र, दो की दर्दनाक मौत, तस्वीरें
देहरादून जिले के सेलाकुई में मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आकर नीचे दब गए। जिसके बाद दो छात्रों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


बागियों को रावत की खरी-खरी: मेरी सरकार गिराने वाले महापापी, बिना माफी कांग्रेस में एंट्री नहीं
उत्तराखंड कांग्रेस में यशपाल आर्य की वापसी के बाद अन्य बागियों के लिए रास्ता खुलने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तीखे अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सदन के पटल पर पैसों में बिककर जिन लोगों ने उनकी सरकार गिराई थी, वह लोग महापापी हैं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


पिरान कलियर: शर्मसार करने वाला मामला, दरगाह के पास कूड़े के ढेर में मिली बच्ची
पिरान कलियर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कलियर दरगाह पीर गैब अली शाह के समीप सड़क किनारे कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची मिली है। बुधवार को सामने आई इस घटना के मामले में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड में नहीं होगा संकट: यूपीसीएल ने महंगे दामों पर ही एक्सचेंज से खरीदी बिजली, आज मिलेगी राहत
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने परेशानी को देखते हुए आखिर महंगे दामों पर ही नेशनल एक्सचेंज से बिजली खरीद ली है। यह बिजली बुधवार को मिलेगी। यूपीसीएल का दावा है कि इसके आने से बिजली किल्लत पर काबू करते हुए बमुश्किल एक से डेढ़ घंटे की ही कटौती होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

चारधाम यात्रा 2021: 25 दिनों में यमुनोत्रीधाम पहुंचे 10 हजार से ज्यादा भक्त, कपाट बंद होने में बचे बस तीन हफ्ते
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण पर है। बुधवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामी की यात्रा जारी रही। वहीं यमुनोत्रीधाम में पच्चीस दिनों मे दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मां यमुना के दर्शन किए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed