फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity crisis: UPCL bought electricity from exchange at expensive price

उत्तराखंड में नहीं होगा संकट: यूपीसीएल ने महंगे दामों पर ही एक्सचेंज से खरीदी बिजली, आज मिलेगी राहत

Wed, 13 Oct 2021 09:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Oct 2021 09:40 AM IST
सार

नेशनल एक्सचेंज में बिजली के भारी दामों की वजह से छह दिन से यूपीसीएल बिजली नहीं खरीद रहा था। इस वजह से प्रदेश में करीब चार से पांच मिलियन यूनिट बिजली की कमी हो रही थी, जिसकी भरपाई रोस्टर यानी अलग-अलग जगहों पर बिजली कटौती से की जा रही थी।

विज्ञापन
electricity crisis: UPCL bought electricity from exchange at expensive price
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने परेशानी को देखते हुए आखिर महंगे दामों पर ही नेशनल एक्सचेंज से बिजली खरीद ली है। यह बिजली बुधवार को मिलेगी। यूपीसीएल का दावा है कि इसके आने से बिजली किल्लत पर काबू करते हुए बमुश्किल एक से डेढ़ घंटे की ही कटौती होगी।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में करीब दो से सवा दो घंटे की बिजली कटौती हुई
दरअसल, नेशनल एक्सचेंज में बिजली के भारी दामों की वजह से छह दिन से यूपीसीएल बिजली नहीं खरीद रहा था। इस वजह से प्रदेश में करीब चार से पांच मिलियन यूनिट बिजली की कमी हो रही थी, जिसकी भरपाई रोस्टर यानी अलग-अलग जगहों पर बिजली कटौती से की जा रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को भी इस किल्लत की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में करीब तीन घंटे और शहरी क्षेत्रों में करीब दो से सवा दो घंटे की बिजली कटौती हुई। 

अमर उजाला खास: उत्तराखंड में गहरा सकता है बिजली का संकट, दाम बढ़ने से खरीद रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मिलेगी 26 लाख यूनिट बिजली

यूपीसीएल के मुताबिक, बुधवार को यह दिक्कत कम होगी क्योंकि उन्होंने नेशनल एक्सचेंज से सात से साढ़े सात रुपये यूनिट के हिसाब से 26 लाख यूनिट बिजली खरीद ली है जो बुधवार को मिलेगी। इसके बाद करीब 16 लाख यूनिट बिजली की कमी रह जाएगी, जिसकी भरपाई रोस्टर से करनी है।

मंगलवार की रात 12 बजे से बुधवार की सुबह आठ बजे तक कुछ क्षेत्रों में कटौती होती। इसके बाद बुधवार को दिनभर सामान्य बिजली आपूर्ति होगी। रात नौ बजे से आगामी करीब डेढ़ घंटे तक किल्लत हो सकती है। इसकी व्यवस्था भी यूपीसीएल प्रबंधन कर रहा है।

उद्योगों के लिए बढ़ने लगा संकट
लगातार बिजली कटौती का असर उद्योगों पर नजर आने लगा है। खासतौर से उन उद्योगों में, जिनका उत्पादन पूरी तरह से बिजली पर निर्भर है। मसलन, फार्मा सेक्टर की कंपनियों में अगर उत्पादन के दौरान कटौती हो रही है तो इससे पूरी प्रक्रिया बाधित हो रही है और माल खराब हो रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि सरकार बिजली की पूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करे। नहीं तो उनके लिए मुश्किल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed