फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में भीषण हादसा: देर रात कंटेनर से टकराया डंपर, चपेट में आए तीन छात्र, दो की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Wed, 13 Oct 2021 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Oct 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
accident in dehradun: dumper collided with containe, three students were hit, two died, see pictures
कंटेनर और डंपर में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून जिले के सेलाकुई में मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आकर नीचे दब गए। जिसके बाद दो छात्रों की मौत हो गई। एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दोनों वाहनों के चालक और डंपर का हेल्पर भी घायल है।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: इस साल प्रदेश की सड़कों पर ज्यादा खतरनाक हो गया सफर, दुर्घटना संभावित क्षेत्र बढ़े

सेलाकुई बाजार में बर्थवाल स्वीट शॉप के पास रात लगभग 1:30 बजे खनन से भरा डंपर सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर जाकर आम के पेड़ से टकरा गया।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आया मैक्स वाहन हादसे का शिकार, 14 लोग थे सवार, आठ हुए घायल

इस दौरान पास में ही टहल रहे इंजीनियरिंग के तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई और एक छात्र घायल हो गया। डंपर में सीट पर फंसे चालक को बिजली के कटर की मदद व स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी सहसपुर भिजवाया गया है। 

accident in dehradun: dumper collided with containe, three students were hit, two died, see pictures
कंटेनर और डंपर में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

मनीष पुत्र सियाराम निवासी लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई (उम्र 19 वर्ष) की सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर (संख्या यूके 06 सीए 4854) से टक्कर लगने से दून अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

accident in dehradun: dumper collided with containe, three students were hit, two died, see pictures
कंटेनर और डंपर में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई (उम्र 20 वर्ष) की पैदल चलते हुए मौके पर ही कंटेनर के नीचे आकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
accident in dehradun: dumper collided with containe, three students were hit, two died, see pictures
कंटेनर और डंपर में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
प्रियांश पुत्र राकेश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला (उम्र 19 वर्ष) सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर द्वारा टक्कर लगने से घायल हाे गया है।
विज्ञापन
accident in dehradun: dumper collided with containe, three students were hit, two died, see pictures
कंटेनर और डंपर में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

गुलफाम पुत्र इरफान निवासी हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून (उम्र 19 वर्ष) डंपर का हेल्पर घायल है। सचिन कुमार पुत्र भागवत शरण निवासी ग्राम रसूला पोस्ट ऑफिस मोहम्मदपुर थाना विशालपुर पीलीभीत यूपी (उम्र 22 वर्ष) डंपर का ड्राइवर भी घायल है। राकेश पुत्र नरेश पाल निवासी गिरधरपुर जिला बदायूं यूपी (उम्र 24 वर्ष) कंटेनर के ड्राइवर को भी हल्की चोटें आईं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed