फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 04 October 2021

उत्तराखंड: 19 अक्तूबर तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू और सरकार ने तीन महीने के लिए बढ़ाई रासुका, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Mon, 04 Oct 2021 05:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Oct 2021 05:31 PM IST
सार

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू 19 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, प्रदेश में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए रासुका को भी सरकार ने तीन महीने के लिए बढ़ाया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 04 October 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माउंट त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान मृतक देहरादून के लेफ्टिनेंट कमांडेंट अनंत कुमार कुकरेती का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके आवास पर पहुंचाया गया। वहीं, लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद उत्तराखंड के किसान भी गुस्से में हैं। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: एक्शन मेंं सरकार, हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर पूरे प्रदेश में तीन माह के लिए बढ़ाई रासुका
उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई है। राज्य में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर सरकार ने पूरे प्रदेश में आगामी तीन माह के लिए रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) बढ़ा दी है। जो व्यक्ति या समूह माहौल खराब करने और हिंसक घटनाओं को बढ़ावा देने का काम करेगा उस पर जिलाधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण: उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 19 अक्तूबर तक बढ़ा, फिलहाल कोई नई रियायत नहीं
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू और बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में कर्फ्यू की बंदिशें 19 अक्तूबर तक लागू रहेंगी। एसओपी में चारधाम यात्रा और प्राइमरी तक के स्कूलों को खोलने को लेकर यह स्पष्ट किया गया है कि उनकी अलग-अलग एसओपी का पालन सभी जिलों को सुनिश्चित करना होगा। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


धर्मांतरण का आरोप: दूसरे पक्ष की महिला ने दर्ज कराया मुकदमा, धर्म परिवर्तन करने सहित लगाए कई संगीन आरोप
रुड़की में रविवार को चर्च पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की महिला की ओर से भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीब दस लोगों के खिलाफ संगीन आरोपों में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि रविवार को रुड़की स्थित चर्च में भीड़ की ओर से हमला कर मारपीट और तोड़फोड़ की गई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

माउंट त्रिशूल हिमस्खलन: चपेट में आए थे दून के ले. कमांडेंट अनंत, आवास पर पहुंचा पार्थिव शव, पसरा मातम, तस्वीरें
माउंट त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान देहरादून के लेफ्टिनेंट कमांडेंट अनंत कुमार कुकरेती की हिमस्खलन की चपेट आने से मौत हो गई थी। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर शहर के रिंग रोड स्थित गंगोत्री विहार में उनके आवास पर पहुंच गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही घर में मातम पसर गया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

लखीमपुर खीरी बवाल: काशीपुर के किसान गुस्से में, कहा- सीएम धामी को नहीं करने देंगे रैली, उखाड़ देंगे टेंट, तस्वीरें
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद उत्तराखंड के किसान भी गुस्से में हैं। ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में किसानों ने कड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि वह काशीपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आगामी रैली नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री की मंगलवार को काशीपुर में प्रस्तावित जनसभा का किसानों ने कड़ा विरोध किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed