फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माउंट त्रिशूल हिमस्खलन: चपेट में आए थे दून के ले. कमांडेंट अनंत, आवास पर पहुंचा पार्थिव शव, पसरा मातम, तस्वीरें

Mon, 04 Oct 2021 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Oct 2021 04:02 PM IST
सार

माउंट त्रिशूल पर एवलांच (बर्फीले तूफान) की चपेट में आने से लापता नौसेना के अभियान दल के दो लोगों की तलाश में सेना ने पैदल रेस्क्यू भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Mount Trishul Avalanche news: Anant Kukreti of dehradun died in avalanche, dead body reached house
श्रद्धाजंलि देते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

माउंट त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान देहरादून के लेफ्टिनेंट कमांडेंट अनंत कुमार कुकरेती की हिमस्खलन की चपेट आने से मौत हो गई थी।



सोमवार को उनका पार्थिव शरीर शहर के रिंग रोड स्थित गंगोत्री विहार में उनके आवास पर पहुंच गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही घर में मातम पसर गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं जैसे-जैसे लोगों को इस बारे में पता चलता गया सुबह से ही ले. कमांडेंट अनंत कुमार कुकरेती के घर पर लोगों की भीड़ जुटती रही। 

यह भी देखें... माउंट त्रिशूल हिमस्खलन: सीमित संसाधन, खराब मौसम में राहत-बचाव करना था एक बड़ी चुनौती, तस्वीरों में देखें

यहां सैन्य सम्मान के साथ जवानों ने उन्हें सलामी दी। शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा गया। बेटे के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लिपटा देखकर मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता और मां की हालत बेहद खराब है। दाेनों बार-बार बेहोश हो रहे हैं। अनंत की पत्नी राधा बेसुध हैं। कुछ बोल नहीं रही हैं। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया। 

Uttarakhand Mount Trishul Avalanche news: Anant Kukreti of dehradun died in avalanche, dead body reached house
श्रद्धाजंलि देते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं माउंट त्रिशूल पर एवलांच की चपेट में आने से लापता नौसेना के सदस्यों की खोज के लिए गया निम का दल लौट आया है। निम ने हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग के साथ सर्च अभियान में प्रतिभाग किया था। नौसेना के दो पर्वतारोही अभी भी लापता हैं। जिन्हें खोजने के लिए पैदल टीम का अभियान सोमवार को जारी रहा। एचएडब्ल्यूएस और एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है। निम के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि निम की टीम रविवार सुबह लौट गई है।

 

Uttarakhand Mount Trishul Avalanche news: Anant Kukreti of dehradun died in avalanche, dead body reached house
श्रद्धाजंलि देते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

अभी भी नौसेना दल के दो सदस्य लापता हैं। माउंट त्रिशूल पर एवलांच (बर्फीले तूफान) की चपेट में आने से लापता नौसेना के अभियान दल के दो लोगों की तलाश में सेना ने पैदल रेस्क्यू भी शुरू कर दिया है। रविवार को सुतोल गांव से सेना के जवान माउंट त्रिशूल ट्रेक के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अभियान दल में शामिल नौसेना के कमांडर कार्तिकेयन सुंदरम व उनकी 13 वर्षीय बेटी काम्या व अन्य सदस्य बेस कैंप में सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Mount Trishul Avalanche news: Anant Kukreti of dehradun died in avalanche, dead body reached house
श्रद्धाजंलि देने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सुरक्षित दल के सदस्यों को सुतोल गांव लाया जा सकता है। एक अक्तूबर को माउंट त्रिशूल पर एवलांच की चपेट में आने से नौसेना के पर्वतारोही दल में चार अधिकारी व दो पोर्टर गायब हो गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Mount Trishul Avalanche news: Anant Kukreti of dehradun died in avalanche, dead body reached house
श्रद्धाजंलि देने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को हवाई रेस्क्यू के जरिए नौसेना के चार अफसरों के शव बरामद कर लिए गए, जिन्हें सेना के विशेष विमान से जोशीमठ लाया गया। जबकि अभी भी दल में शामिल दो लोग लापता हैं। लापता लोगों की खोज के लिए चमोली के सुतोल गांव से सेना के जवानों का दल त्रिशूल ट्रेक पर निकल गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed