फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : serious allegation on police, police personnel molest a woman in quarantine center

उत्तराखंड: खाकी पर गंभीर आरोप, पुलिसकर्मी ने क्वारंटीन सेंटर में नवविवाहिता से की छेड़छाड़

Mon, 25 May 2020 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 May 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand : serious allegation on police, police personnel molest a woman in quarantine center
- फोटो : AMAR UJALA

ऊधमसिंह नगर के किच्छा के तहत सूरजमल अग्रवाल कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रविवार सुबह ड्यूटी पर तैनात नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने नवविवाहिता से छेड़छाड़ कर दी। 

विज्ञापन



पड़ताल : क्वारंटीन सेंटर्स में पॉलिथीन में आ रही चाय, पानी को करना पड़ रहा इंतजार 
विज्ञापन



एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलभट्टा थाने में दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसी क्वारंटीन सेंटर में नशे में मिले एक अन्य पुलिस कर्मी सुरेश गिरी को निलंबित किया गया है। रविवार को इस सेंटर में चार महिलाएं और 38 पुरुष थे। शनिवार को दिल्ली से लौटे एक दंपती को यहां क्वारंटीन किया गया था।

चार माह पहले हुआ था विवाह

दंपती का विवाह चार माह पहले हुआ था। महिला ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी जगदीश नाथ उसके पास आया और बोला कि यह वार्ड पुरुषों का है, लिहाजा उसे महिला वार्ड में जाना होगा।

इस पर महिला दूसरे भवन में चली गई। लेकिन वहां पर कोई नहीं था। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मी जगदीश उससे छेड़छाड़ करने लगा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की। महिला किसी तरह वहां से भागकर नीचे आई।

सूचना पर महिला के गांव से बड़ी संख्या में लोग क्वारंटीन सेंटर पहुंच गए। एसडीएम ने महिला के बयान लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed