फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : amar ujala quarantine center investigation see reality

पड़ताल : क्वारंटीन सेंटर्स में पॉलिथीन में आ रही चाय, पानी के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Mon, 25 May 2020 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 May 2020 09:42 AM IST
सार

  • क्वारंटीन सेंटर्स में मूलभूत सुविधाएं नहीं, दो दिन पहले पटेलनगर से भेजे गए लोगों को भी हुई परेशानी

विज्ञापन
lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : amar ujala quarantine center investigation see reality
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोराना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हो रही हैं। इससे इनमें रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन



Lockdown 4.0: फ्लाइट से उत्तराखंड आने पर भी संस्थागत क्वारंटीन जरूरी, यहां रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य

विज्ञापन


अमर उजाला ने विभिन्न सेंटरों में क्वारंटीन किए गए लोगों और वहां तैनात अधिकारियों से जानकारी जुटाई तो कई खामियां सामने आई। हालत यह है कि गिलास न होने पर क्वारंटीन लोगों को चाय भी पॉलीथिन में पीनी पड़ रही है। भोजन भी ठीक से नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले गुरू रोड, पटेलनगर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर उस गली से कुछ लोगों को बिधौली स्थित एक हॉस्टल में क्वारंटीन किया गया है। उन लोगों ने शैल शिखर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा को बताया कि सेंटर में 50 लोग पहले से क्वारंटीन हैं।

यहां सुबह की चाय दोपहर 12 बजे तक मिल रही है। खाना भी ठीक से नहीं मिल रहा है। क्वारंटीन सेंटर में बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। क्वारंटीन कुछ बुजुर्ग कई साल से उबला खाना खा रहे थे, लेकिन यहां अब उन्हें उबला खाना नहीं मिल रहा है। छोटे बच्चों को दूध आदि भी नहीं मिल रहा है।

पानी के लिए भी तरस रहे लोग

बिधौली स्थित कई क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोग पानी के लिए भी तरस रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन सेंटर में टैंकरों से पानी आता है। पानी खत्म होने पर लोग उनके सामने नाराजगी जताते हैं। अधिकारियों को फोन करने के बाद पानी की व्यवस्था हो पाती है।

समय पर पर्याप्त पानी न होने की वजह से लोग जहां पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं, नहाने धोने और शौच आदि के लिए भी पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। एक व्यक्ति ने बताया कि कई क्वारंटीन सेंटर में साफ सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।

खाने पीने की चीजें परिसर में जहां-तहां पड़ी रहती हैं। जिसके चलते अन्य संक्रामक बीमारियों का डर बना हुआ है। कभी शिकायत करने पर व्यवस्था ठीक हो जाती है तो कई बार कोई ध्यान ही नहीं देता।

शिकायत करने पर दुरुस्त की व्यवस्था

कंडोली स्थित एक हॉस्टल में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि निरंजनपुर मंडी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया है। पहले दिन व्यवस्थाएं बहुत खराब थी। खाने-पीने का इंतजाम भी ठीक से नहीं किया गया था। अगले दिन उन्होंने एसडीएम से मामले की शिकायत की तो व्यवस्थाओं में कुछ सुधार हुआ है।

सफाईकर्मियों को नहीं मिल रही पीपीई किट

विभिन्न हॉस्टल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में सफाईकर्मियों को पीपीई किट न देने की शिकायतें मिल रही हैं। जिससे कोराना संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है।

जिले में हैं 20 से अधिक क्वारंटीन सेंटर

क्वारंटीन सेंटर में बिजली, पानी, भोजन आदि सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को इसका सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। अगर उनमें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।
- डॉ. आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी क्वारंटीन सेंटर में चिकित्सीय जांच, मरीजों की डाइटिंग आदि की देखदेख और स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की समुचित देखभाल की जा रही हैं। इसकी तात्कालिक और दिनभर की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को भेजी जाती है।
- डॉ. बीसी रमोला, सीएमओ, देहरादून

कम गंभीर मरीज कोविड केयर सेंटर में होंगे भर्ती 

सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि कोरोना के कम गंभीर मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा। अगर वहां किसी की हालत में सुधार नहीं होगा तो उस मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed