{"_id":"5a0e0a0d8987fd88023899bd7a5194eb","slug":"uttarakhand-public-service-commission-member-upreti-gave-resign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएएस एमसी उप्रेती ने उत्तराखंड के लोक सेवा आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उप्रेती शनिवार को अचानक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। पूछे जाने पर उन्होंने इस्तीफा देने की पुष्टि की पर वजह बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उप्रेती को उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव है। लोक सेवा आयोग में जाने से पहले उन्होंने ऊधमसिंह नगर, पौड़ी आदि जिलों में जिलाधिकारी का दायित्व भी संभाला।
विज्ञापन
शुरू हुआ चर्चाओं का दौर
शासन में भी उप्रेती कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनके लोक सेवा आयोग में जाने पर यह माना जा रहा था कि अब आयोग के काम में गति आएगी। ऐसे में अचानक ही उप्रेती का इस्तीफा कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक उप्रेती का इस्तीफा आयोग की अंदरूनी हलचल का भी नतीजा है।
विज्ञापन