फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Youth vehicle coming to Lansdowne for army recruitment fell in trench, one killed, 11 injured

उत्तराखंडः सेना भर्ती के लिए लैंसडौन आ रहे युवाओं की मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत, 11 घायल 

Sun, 28 Mar 2021 11:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन/जयहरीखाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन/जयहरीखाल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Mar 2021 11:38 AM IST
सार

  • शनिवार रात साढ़े सात बजे जयहरीखाल-लैंसडौन के बीच हुआ हादसा
  • थलीसैंण से लैंसडौन भर्ती परीक्षा में शामिल होने आ रहे थे युवा 

विज्ञापन
uttarakhand news : Youth vehicle coming to Lansdowne for army recruitment fell in trench, one killed, 11 injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार रात जयहरीखाल-लैंसडौन मार्ग पर झारा पानी के पास सवारियों से भरी एक मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मैक्स में सवार एक की मौत हो गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए हैं। ये सभी युवा सेना भर्ती के लिए लैंसडौन आ रहे थे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर घायलों को सड़क तक लाकर अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि मैक्स खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गई। लैंसडौन के कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि शनिवार थलीसैंण से युवाओं को लेकर लैंसडौन आ रही एक मैक्स जयहरीखाल के पास झारा पानी नामक बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कोतवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए थे। सभी घायलों को खाई से निकालकर सेना के अस्पताल और कैंट बोर्ड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल प्रशासन की टीम उनके उपचार में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की सूझबूझ बची 40 लोगों की जान

राजतर-राजगढ़ी-सरनौल मोटर मार्ग पर एक बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। देहरादून से गंगटाड़ी जा रही बस के दो टायर राजतर पुल के पास पुश्ता धंसने से सड़क के बाहर निकल गए। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में करीब 40 लोग सवार थे।

शुक्रवार देर शाम को एक प्राइवेट बस देहरादून से गंगटाड़ी के लिए रवाना हुई। राजतर मोटर पुल से आगे सड़क पर गड्ढा होने और दूसरे वाहन को साइड देते समय पुश्ता धंसने से बस के दो टायर सड़क से बाहर निकल गए।

बस के एक ओर तिरछे होने से सवारियों की सांसें अटक गईं, जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सवारियों को धीरे-धीरे सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सवारियों की मदद से बस को खींच कर सड़क पर लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर गड्ढा होने व साइड देने के लिए जगह कम होने के कारण यह हादसा हुआ। 


जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, प्रदीप असवाल, जयवीर जयाड़ा का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण कई बार दुपहिया वाहन भी रपट कर गिर जाते हैं। ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने कहा कि लोनिवि एवं राजमार्ग निर्माण खंड को बदहाल सड़कें दुरुस्त एवं गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed