फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Principal postponed NOC of all teachers for the departmental examination

Uttarakhand: प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा के लिए सभी शिक्षकों की एनओसी स्थगित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Mon, 29 Sep 2025 08:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Sep 2025 08:24 PM IST
सार

राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा रद्द करने की मांग के लिए पिछले एक महीने से भी अधिक समय से आंदोलनरत हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Principal postponed NOC of all teachers for the departmental examination
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

प्रदेश में प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा के लिए सभी शिक्षकों की एनओसी स्थगित कर दी गई है। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि परीक्षा के लिए एनओसी लेकर आंदोलन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा रद्द करने की मांग के लिए पिछले एक महीने से भी अधिक समय से आंदोलनरत हैं। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने जारी आदेश में कहा, प्रधानाचार्य के खाली पदों पर परीक्षा के लिए पात्र शिक्षकों की ओर से विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जा रहा है, लेकिन कुछ शिक्षक विभागीय परीक्षा के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


संज्ञान में आया है कि परीक्षा के लिए एनओसी लेने वाले कुछ शिक्षक आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। सभी सीईओ यह सुनिश्चित करें कि एनओसी लेने वाले शिक्षक आंदोलन में शामिल न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC: पेपर लीक मामला; सीएम धामी ने की सीबीआई जांच की संस्तुति, छात्रों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

सयदि फिर भी कोई शिक्षक आंदोलन में शामिल होता है तो आंदोलन के वीडियो के माध्यम से उसे चिन्हित करते हुए उसकी एनओसी रद्द कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आदेश में कहा गया है कि जब तक इस मामले में कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक विभाग की ओर से जारी सभी एनओसी स्थगित की जाती है।

राजकीय शिक्षक संघ का हर सदस्य न तो इस आदेशों से डरने वाला है और न ही अपने कदमों को पीछे खींचने वाला है। इस तरह के आदेश राजकीय शिक्षकों को भड़काने के लिए किए जा रहे हैं। संगठन इसकी निंदा करता है।
- राम सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed