फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Preparations for increasing maximum height of buildings in Uttarakhand

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड में भवनों की अधिकतम ऊंचाई बढ़ाने की तैयारी, प्रदेशभर में होगा लागू

Tue, 22 Dec 2020 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Dec 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Preparations for increasing maximum height of buildings in Uttarakhand
एमडीडीए

प्रदेश में भवनों की अधिकतम ऊंचाई बढ़ाने की तैयारी है। टाउन प्लानिंग विभाग ने इसके लिए हाईराइज का नया बिल्डिंग बायलॉज प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें प्रदेश को जोनवार बांटकर अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अधिकतम ऊंचाई तय की जाएगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसे प्रदेशभर में लागू किया जाएगा। अभी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम नौ और मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम 30 मीटर ऊंचाई के भवन बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, एमडीडीए दून रेलवे स्टेशन का रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए)  के साथ मिलकर पुनर्निर्माण कर रहा है। इस परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन परिसर में तीन टावर बनाए जाने हैं। इन टावरों की ऊंचाई क्रमश: 83.5, 56 और 45 मीटर प्रस्तावित है।
विज्ञापन


चूंकि प्रदेश में मौजूदा बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में भवनों की अधिकतम ऊंचाई केवल 30 मीटर हो सकती है। ऐसे में इन तीन टावरों के निर्माण के लिए एमडीडीए ने टाउन प्लानिंग विभाग से अधिक ऊंचाई (हाईराइज) वाले भवनों के बिल्डिंग बायलॉज का नया प्रस्ताव तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीडीए बोर्ड भी प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है। एमडीडीए ने केवल दून के लिए बायलॉज तैयार किया है। लेकिन अगर शासन इसे मंजूरी देता है तो यह प्रदेशभर में लागू होगा। क्षेत्रवार इसमें कुछ प्रावधान अलग-अलग हो सकते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे चुके हैं। जनवरी के तीसरे सप्ताह में इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। 

आईआईटी कर रहा मिट्टी की जांच

रेलवे स्टेशन में ऊंची इमारतों का निर्माण शुरू करने से पहले आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक मिट्टी की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। इससे यह पता चलेगा कि क्या प्रस्तावित स्थल की मिट्टी इतनी ऊंची बिल्डिंग का बोझ सह सकती है या नहीं। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही अलग-अलग क्षेत्रों के लिए इमारतों की अधिकतम ऊंचाई तय होगी। 


शहर में अब जगह नहीं है। हॉरिजेंटल डेवलपमेंट के बाद अब हमें वर्टिकल डेवलपमेंट की तरफ बढ़ना होगा। हमारी परियोजनाओं में मौजूदा ऊंचाई से करीब दो गुना ऊंचा टावर बनना है। ऊंचाई बढ़ाने के फैसले से सभी का फायदा होगा।
-रणवीर चौहान, उपाध्यक्ष, एमडीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed