फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : pm narendra modi second inning two years will complete on 30 may, this time bjp not chanting pm modi name

उत्तराखंड : सात साल में पहली बार नहीं होगा मोदी सरकार का गुणगान, कोरोना में सेवा कार्यों को तरजीह देगी पार्टी

Wed, 26 May 2021 10:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 May 2021 10:00 AM IST
सार

उपलब्धियां गिनाने के बजाय 30 मई को गांवों में सेवा कार्य में जुटेगी भाजपा, कोरोना की दूसरी लहर में सेवा कार्यों को तरजीह देगी पार्टी, सभी सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों को गांवों में जाकर करनी होगी सेवा।

विज्ञापन
uttarakhand news : pm narendra modi second inning two years will complete on 30 may, this time bjp not chanting pm modi name
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे करेंगे। इस तरह प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें सात साल पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन


उपलब्धियों का बखान करने के बजाय कोविड संक्रमण से जूझ रहे लोगों की चिंता करने को मजबूर
अभी तक भाजपा में केंद्र में कार्यकाल का एक साल पूरे होने पर मोदी सरकार का गुणगान करने की परंपरा रही है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के झंझावतों ने इस बार पार्टी को उपलब्धियों का बखान करने के बजाय कोविड संक्रमण से जूझ रहे लोगों की चिंता करने को मजबूर किया है।
विज्ञापन


ऋषिकेश: बाबा रामदेव के बयान पर डॉक्टरों में उबाल, कहा-  जान पर बन आई तो एलोपैथिक अस्पताल आया था याद 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल में पहली बार ऐसा होगा जब भाजपा नेता व कार्यकर्ता मोदी सरकार का गुणगान नहीं करते दिखेंगे। कोरोना संक्रमण की इस दूसरी लहर में हाहाकार मचा है। ऐसे माहौल में केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा उपलब्धियों का जश्न मनाने का जोखिम नहीं लेना चाहती।


उत्तराखंड में कोरोना : एडिनॉइड, थाइमस और ट्रांसिल ग्रंथियां हैं नौनिहालों का सुरक्षा कवच, बच्चों पर नहीं कर पाएगा हमला 

अध्यक्षों व संगठन महामंत्रियों को इस बारे में निर्देश जारी
वर्चुअल बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों व संगठन महामंत्रियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। पार्टी का पूरा फोकस सेवा कार्यों पर ही रहेगा। 

30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दिन कोई अन्य कार्यक्रम नहीं होगा। केवल सेवा कार्य किए जाएंगे। 
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

केंद्र सरकार की उपलब्धियों की कोई चर्चा नहीं होगी। सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गांवों में जाएंगे और सेवा कार्यों में जुटेंगे। वे लोगों से समस्या पूछेंगे और उनके तत्काल समाधान कराएंगे। 
- कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed