{"_id":"611c95af8ebc3e42e1755a80","slug":"uttarakhand-news-on-haridwar-police-soldier-commits-suicide-by-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हरिद्वार में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, ट्रेजरी गार्ड में तैनात था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हरिद्वार में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, ट्रेजरी गार्ड में तैनात था मृतक
Wed, 18 Aug 2021 10:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:58 AM IST
सार
एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस के मुताबिक सिपाही सिपाही सुनील कलक्ट्रेट के ट्रेजरी गार्ड में तैनात था। बुधवार की सुबह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में ट्रेजरी वार्ड में तैनात सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा गार्द में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने सरकारी राइफल (थ्री नोट थ्री) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिपाही के बेटे का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था और घर से भी तनाव चल रहा था।
विज्ञापन
एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस के मुताबिक सिपाही सिपाही सुनील कलक्ट्रेट के ट्रेजरी गार्ड में तैनात था। बुधवार की सुबह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेजरी गार्ड में दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं।