{"_id":"6181636c7f1c3c06ec5b9363","slug":"uttarakhand-news-more-than-35-thousand-anganwadi-workers-honorarium-increase-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 35 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली पर मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 35 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली पर मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा
Tue, 02 Nov 2021 09:46 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:46 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। सीएम ने आश्वासन दिया था कि दीपावली से पहले सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में निर्णय लेगी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार ने 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1800 रुपये एवं मिनी व सहायिकाओं का 1500 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार जताया और ढोल नगाड़ों की धुन के साथ खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। सीएम ने आश्वासन दिया था कि दीपावली से पहले सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में निर्णय लेगी। जबकि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की ओर से भी इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: दिवाली पर प्रदेश के 40 हजार निगम कर्मचारियों को बोनस की सौगात
विज्ञापन
हालांकि पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय मात्र 500 रुपये बढ़ाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन सरकान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 7500 रुपये से बढ़ाकर 9300 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4550 रुपये से बढ़ाकर 6250 एवं सहायिकाओं का मानदेय 3550 रुपये से बढ़ाकर 5250 रुपये किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मानदेय वृद्धि की दरें जीओ जारी होने की तिथि से ही लागू होंगी।
इनको मिलेगा लाभ
प्रदेश में 14947 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 14947 सहायिका एवं 5120 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जिनके मासिक मानदेय को बढ़ाया गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल की ओर से मासिक मानदेय को मंजूरी दी गई है।
प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में इतनी बड़ी धनराशि बढ़ाई गई है, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद एवं आभार।
- रेखा आर्य, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास
मैंने आंगनबाड़ी बहनों को कहा था कि उनका मानदेय दीपावली से पहले बढ़ाया जाएगा, मानदेय बढ़ाने में कुछ देरी हुई है, लेकिन जो कहा उसे पूरा किया।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड