फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Order Issues for Diwali bonus to 40 thousand corporation employees

उत्तराखंड: दिवाली पर प्रदेश के 45 हजार निगम-निकाय कर्मचारियों को बोनस की सौगात 

Tue, 02 Nov 2021 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Nov 2021 09:58 PM IST
सार

Diwali Bonus: मंगलवार को सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने मंगलवार को बोनस दिए जाने का आदेश जारी किया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Order Issues for Diwali bonus to 40 thousand corporation employees
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड के करीब 45 हजार निगम-निकाय कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली बोनस देने का आदेश जारी किया है। मंगलवार को वित्त सचिव अमित सिंह नेगी ने इस संबंध में सभी निगमों में बोनस देने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से पहले ही राजकीय विभागों के कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की घोषणा की जा चुकी है। इसके बाद से निगमों में भी लगातार यह मांग की जा रही थी। मंगलवार को सचिव वित्त अमित नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। सभी निगमों को कहा गया है कि वह वित्तीय स्थिति का आकलन करते हुए अपने कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने की कार्यवाही अमल में लाएं।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 35 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली पर मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव वित्त अमित नेगी का आभार जताया। उन्होंने मांग की कि राज्य कर्मचारियों की भांति निगमों में भी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता दिया जाए।


1.60 लाख सरकारी कर्मचारियों को भी मिल चुका दिवाली बोनस
प्रदेश के 1.60 लाख सरकारी कर्मचारियों को भी दिवाली बोनस मिल चुका है। दिवाली बोनस का लाभ अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, सरकारी विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों और कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिलेगा। समूह ग व घ के कर्मचारियों व समूह ख के सभी कर्मचारियों, जिनका वेतन 4800 तक है, को अधिकतम 7000 रुपये की सीमा तक तदर्थ बोनस का लाभ दिया गया है। साथ ही पिछले तीन साल या इससे अधिक वर्ष में हर साल कम से कम 240 कार्य दिवस वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये बोनस के तौर पर मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से 1.60 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा, जिन पर सरकार 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

ऊर्जा निगम कर्मचारियों को दीपावली बोनस को तोहफा
पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने निगम कर्मचारियों को दीपावली बोनस का तोहफा दिया है। निगम के इस फैसले से लगभग 550 से अधिक कर्मचारियों को दीपावली बोनस का लाभ मिलेगा। रावत ने राज्य कर्मचारियों की भांति निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने के आदेश दिए हैं। बोनस के रूप में कर्मचारियों को 6908 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed