फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: leader of opposition pritam singh took charge today

उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने संभाला कार्यभार, इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से खाली था पद

Mon, 26 Jul 2021 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Jul 2021 01:04 PM IST
सार

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं डॉ. इंदिरा हृदयेश का 13 जून 2021 को निधन हो गया था, तब से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था।

विज्ञापन
Uttarakhand news: leader of opposition pritam singh took charge today
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाला है। बता दें कि डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।

विज्ञापन


विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया
उत्तराखंड विधानसभा के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं डॉ. इंदिरा हृदयेश का 13 जून 2021 को निधन हो गया था, तब से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था। अब इस पद की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह को दी गई है। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से की शिष्टाचार भेंट
वहीं कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रिंकू कन्नौजिया ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से उनके दून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में भी जन हित के मुद्दों को जोर शोर से उठाएंगे
आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। रिंकू कन्नौजिया ने कहा कि जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष रहते प्रीतम सिंह ने जनता के मुद्दें की लड़ाई सड़क पर लड़ी। अब वे प्रतिपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में भी जन हित के मुद्दों को जोर शोर से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। इस मौके पर अमरदीप सिंह मजीठिया, राहुल वर्मा, सुधांशु ठाकुर, अभिराज, असद आदि मौजूद रहे। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed