{"_id":"68a4c750ee18e0cf7b0f7c2e","slug":"uttarakhand-news-khooni-village-of-pithoragarh-will-now-be-called-devigram-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब कहलाएगा देवीग्राम, ग्रामीणों की मांग पर लिया निर्णय, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब कहलाएगा देवीग्राम, ग्रामीणों की मांग पर लिया निर्णय, अधिसूचना जारी
Wed, 20 Aug 2025 12:22 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:22 AM IST
सार
Uttarakhand News: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया गृह मंत्रालय और और विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से पूरी हुई।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
शासन ने पिथौरागढ़ जिले के खूनी गांव का नाम बदलकर देवीग्राम कर दिया है। ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने यह निर्णय लिया। राजस्व विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अपर सचिव राजस्व डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने जारी अधिसूचना के मुताबिक, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया गृह मंत्रालय और और विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से पूरी हुई।
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Session: विपक्ष का हंगामा, सीएम धामी ने पेश किया 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट, नौ विधेयक भी आए
विज्ञापन
शासन ने इन दोनों मंत्रालयों से गांव के नाम बदलने के संबंध में प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति मांगी थी। दोनों मंत्रालय से सहमति मिलने के बाद राज्यपाल की स्वीकृति से विभाग ने गांव का नाम देवीग्राम करने की अधिसूचना जारी कर दी। अब गांव के संबंध सभी शासकीय प्रक्रिया नए नाम से ही संपन्न होगी।
विज्ञापन