{"_id":"60eac9378ebc3e029e2c3fb9","slug":"uttarakhand-news-forest-department-will-recruit-on-subordinate-posts-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः ...तो वन विभाग अधीनस्थ पदों पर खुद करेगा भर्तियां, मंत्री कैबिनेट में लाएंगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः ...तो वन विभाग अधीनस्थ पदों पर खुद करेगा भर्तियां, मंत्री कैबिनेट में लाएंगे प्रस्ताव
Sun, 11 Jul 2021 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 11 Jul 2021 04:11 PM IST
सार
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पिछले चार साल से फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पीसीसीएफ (हौफ) को वन सेवा से संबंधित अधीनस्थ पदों पर भर्ती के लिए वन सेवा चयन समिति के गठन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे विभाग में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकेगी। प्रस्ताव को राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पिछले चार साल से फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
वन सेवा चयन समिति का प्रस्ताव इसी उद्देश्य से लाया जा रहा है ताकि यथाशीघ्र रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सके। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले भी विभाग में यह व्यवस्था लागू थी। अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती नियमावली में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विभाग में हर वर्ष ढाई सौ से तीन सौ पद रिक्त होते हैं। चयन प्रक्रिया में देरी से विभाग का काम प्रभावित होता है। इधर पीसीसीएफ (हौफ) राजीव भरतरी ने बताया कि विभाग की ओर से इस संबंध पुलिस विभाग की चयन सेवा नियमावली का अध्ययन किया जा रहा है।
शीघ्र वन सेवा चयन नियमावली का प्रस्ताव तैयार शासन को भेजा जाएगा। इस संबंध में सचिव वन वीके यादव की ओर से वन मंत्री को सुझाव दिया गया था।