फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : corona positive lal bahadur verma passed away in dehradun

देहरादून : कोरोना संक्रमित प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. लाल बहादुर वर्मा का निधन, दून के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

Mon, 17 May 2021 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 May 2021 03:30 PM IST
सार

लाल बहादुर वर्मा देहरादून में  अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। कोरोना संक्रमण के कारण 5 मई को उन्हें इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन
uttarakhand news :  corona positive lal bahadur verma passed away in dehradun
प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. लाल बहादुर वर्मा - फोटो : File Photo, social media

विस्तार

प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. लाल बहादुर वर्मा का रविवार देर रात देहरादून के एक अस्पताल में निधन हो गया। लाल बहादुर वर्मा पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे और देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : एम्स ऋषिकेश में हाई रिस्क वाले संक्रमितों के लिए ब्लैक फंगस की जांच अनिवार्य
विज्ञापन


लाल बहादुर वर्मा देहरादून में  अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। कोरोना संक्रमण के कारण 5 मई को उन्हें इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उनकी स्थिति में सुधार था। लेकिन रविवार रात में हृदयगति रुक गई। लाल बहादुर वर्मा किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : खांसी और बुखार के बाद रुड़की के लिब्बरहेड़ी गांव में 15 दिन में 35 लोगों की मौत

प्रो. लाल बहादुर वर्मा का जन्म 10 जनवरी,1938 को बिहार के छपरा जिले में हुआ था। वर्मा की प्रारम्भिक शिक्षा आनंदनगर, गोरखपुर से हुई थी। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक, लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधियां प्राप्त की थी।

सोमवार को देहरादून में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी है। उनके निधन की जानकारी बाद से साहित्यकारों में शोक की लहर फैल गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed