फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनगर: भाजपा को घेरने जुटे कांग्रेस के दिग्गज, सड़कों पर दिखा आक्रोश, इंदिरा हृ़दयेश की बिगड़ी तबीयत

Sun, 14 Mar 2021 08:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Mar 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: congress protest against tirath singh rawat government in srinagar, indira hridayesh fell ill
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने श्रीनगर से जन आक्रोश रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरने के लिए रविवार को आयोजित जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी उतरे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने रखा। जन आक्रोश रैली के मंच की पहली पंक्ति में बैठी नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृ़दयेश को अचानक चक्कर आ गए। कुछ मिनट बाद आराम मिलने पर वह कार्यक्रम बीच में छोड़कर देहरादून की ओर निकल गई। इसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ है। जिस कारण वह कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात नहीं रख पाई। कांग्रेस के मीडिया संयोजक महेश जोशी ने बताया कि रास्ते में उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती करवाया गया है। रविवार को विभिन्न जनपदों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां से ढोल-दमाऊं के साथ रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गोलापार्क पहुंची। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने शब्दों की नहीं बल्कि विकास की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में हर क्षेत्र व वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाएं बंद कर दी गई है।

uttarakhand news: congress protest against tirath singh rawat government in srinagar, indira hridayesh fell ill
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला

कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो बुजुर्गों के लिए पौष्टिक आहार योजना लागू करेगी। पानी के मीटर हटाकर प्रति परिवार को माह में 100 यूनिट बिजली और हर व्यक्ति को प्रतिदिन 25 लीटर शुद्ध पानी निशुल्क मिलेगा।  
 

uttarakhand news: congress protest against tirath singh rawat government in srinagar, indira hridayesh fell ill
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला

वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा अपने शासन काल में हर मोर्चे पर विफल रही है। बेरोजगारी चरम पर है। मंहगाई आसमान छूने लगी है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाने का काम किया है। शिक्षित बेरोजगार नौकरी की आस में घर बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: congress protest against tirath singh rawat government in srinagar, indira hridayesh fell ill
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस के मना करने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने और वह मुख्य मार्ग के बजाय अन्य जगहों से मंच तक पहुंच गए। जिस कारण मंच पर काफी भीड़ जमा हो गई। बार बार अनुरोध करने और मंच पर मौजूद संचालक के समझाने पर किसी तरह भीड़ कम हो पाई। 

विज्ञापन
uttarakhand news: congress protest against tirath singh rawat government in srinagar, indira hridayesh fell ill
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्रपाल, विधायक मनोज रावत, संजयपाल, शैलेंद्र रावत, विजयपाल सजवाण, कविंद्र इष्टवाल, याकूब सिद्दीकी, डा. जीतराम, शूरवीर सिंह सजवाण, मातबर सिंह कंडारी, केशर सिंह, राजेंद्र भंडारी, जोत सिंह, किशोर उपाध्याय, रजनी भंडारी, मनीष खंडूडी, गणेश गोदियाल, राजकुमार, शैलेंद्र रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, विक्रम सिंह, प्रदीप थपलियाल व  पालिकाध्यक्ष पूनम तिवारी आदि मौजूद थे। सभा का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed