उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहार फूलदेई रविवार को राज्यभर में मनाया गया। सूबे के नए मुखिया तीरथ सिंह रावत के घर पर भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास पर बच्चे फूलदेई मनाने के लिए पहुंचे। उन्होंने फूलदेई, छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार... लोक गीत भी गया। फूलदेई का त्योहार का उत्तराखंड में विशेष महत्व रखता है। इस त्योहार में चैत की संक्रांति यानि फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं। फूल डालने वाले बच्चों को फुलारी कहा जाता है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उनकी पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने भी बच्चों के साथ फूलदेई मनाया। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। फूलदेई त्योहार में बच्चे फ्यंली, बुरांश और बासिंग के पीले, लाल, सफेद फूल घर की देहरी पर सजाते हैं। रविवार को राज्यभर में फूलदेई का त्योहार मनाया गया। घर की छोटी-छोटी बच्चियों ने देहरी पूजन किया और संपन्न होने का आशीर्वाद दिया।
उत्तराखंडः फूलदेई के पर्व पर मुख्यमंत्री तीरथ के घर पहुंचीं फुलारी, गाया पारंपरिक गीत, फूलों से सजा दी उनकी देहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन