फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Congress Parivartan Yatra In Roorkee

परिवर्तन यात्रा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, हरीश रावत बोले- भाजपा सरकार देश को बेचने पर तुली

Mon, 20 Sep 2021 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Sep 2021 10:51 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022 सोमवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा ढंडेरा से शुरू होकर लक्सर विधानसभा पहुंची। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत हुआ। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress Parivartan Yatra In Roorkee
कांग्रेस की पपरिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के तीसरे दिन पूर्व सीएम हरीश रावत ने लक्सर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को उत्साह से लबरेज कर दिया। वहीं, ढंडेरा में हुई खानपुर विधानसभा की यात्रा में कांग्रेसियों ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर जमकर निशाने साधे। लक्सर में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सत्ता में आएंगे तो 22 हजार पद भरेंगे और 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। खानपुर में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चैंपियन ने उत्तराखंड को गाली दी और भाजपा ने उन गालियों को पचा लिया है, लेकिन उत्तराखंड के लोग ऐसे विधायक और भाजपा को माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार में खानपुर क्षेत्र का निश्चित विकास होगा
सोमवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा ढंडेरा से शुरू होकर लक्सर विधानसभा पहुंची। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत हुआ। इस दौरान हेलीकॉप्टर से लक्सर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और सूबे की भाजपा सरकार ने गलत निर्णय लेकर जनता का जीना हराम कर दिया है। भाजपा सरकार देश को बेचने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता में आते ही 22 हजार पद भरे जाएंगे और लोगों को सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस दौरान खानपुर विधानसभा में भाजपा में सक्रिय रहे चौधरी विनोद कुमार ने भी बाइक रैली के रूप में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ परिवर्तन रैली का बहादरपुर खादर में स्वागत किया।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा हरिद्वार जिले में तीसरे दिन खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ढंडेरा से शुरू हुई। इस दौरान खानपुर विधायक कांग्रेस नेताओं के निशाने पर रहे। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पूरा नेतृत्व एक बस में सफर कर रहा है और सबका एक ही लक्ष्य है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार को सत्ता में लाना है। इस क्षेत्र के विधायक लगातार लोगों के उत्पीड़न और उत्तराखंडियों को खत्म करने का काम कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को जमीन का मालिकाना हक दिया, लेकिन भाजपा सरकार किसानों को तबाह करने का काम कर रही है। अपने उद्योगपति मित्रों को सारी संपत्ति बेच देना चाहती है। खानपुर में उस विधायक से लड़ाई है, जिसने कांग्रेस से सब कुछ लेने के बाद भी दगा दिया। हमारे कमांडर हरीश रावत पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भरोसा करना होगा। केवल एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि कांग्रेस को जिताना है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्ष 2002 से 2007 की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का विकास किया था। भाजपा सरकार में उद्योग धंधों का पलायन हुआ है। वीरेंद्र रावत ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भाजपा के नेता महंगाई को डायन बताते थे और अब महंगाई उनकी दोस्त बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए कुशल पाल

भाजपा में सक्रिय रहे मास्टर कुशल पाल सैनी सोमवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस नेताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सैनी ने पिछले विधानसभा चुनाव में लक्सर विधानसभा से निर्दलीय ताल ठोंका था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

मंगलौर : कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा हुजूम
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के मंगलौर पहुंचने पर रविवार रात जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने से यातायात भी बाधित रहा।
विधायक काजी निजामुद्दीन ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर विफल साबित हुई है। आने वाला समय कांग्रेस का है, जिसे जनता अपार जनसमूह के रूप में साबित कर रही है। यात्रा में जुट रही भीड़ से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार का अंत निश्चित है। सभा को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने संबोधित किया। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सीपीयू, विद्युत विभाग और अन्य सरकारी तंत्रों की ओर से जनता को परेशान करने का जो कार्य किया जा रहा है, मुक्ति दिलाएंगे। भाजपा सरकार ने राशन कार्ड से नाम काटकर जनता को धोखा दिया है। लोग सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है। इस पर कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, रणजीत सिंह रावत, डॉक्टर जीतराम, भुवन कापड़ी, करण माहरा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक आदेश चौहान, ममता राकेश, फुरकान अहमद, हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी, अशोक शर्मा, सुशीला राठी, राव अफाक अली, राव शेर मोहम्मद, डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, संजीव प्रधान, मोनू प्रधान, चौधरी इस्लाम, फरमान खान, प्रदुमन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed