फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Assembly session 2021 will run from 23 to 27 August , notification issued

उत्तराखंड: 23 से 27 अगस्त तक चलेगा विधानसभा सत्र, अधिसूचना जारी

Mon, 02 Aug 2021 07:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Aug 2021 07:43 PM IST
सार

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए नेता सदन के तौर पर यह पहला विधानसभा सत्र होगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Assembly session 2021 will run from 23 to 27 August , notification issued
उत्तराखंड विधानसभ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। प्रभारी सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि 23 अगस्त सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र शुरू किया जाएगा। विधानसभा सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए नेता सदन के तौर पर यह पहला सत्र होगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: आगामी विस चुनाव को देखते हुए फ्रंट फुट पर आई कांग्रेस, राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरा
विज्ञापन


सत्र के लिए पहुंचे 575 से ज्यादा प्रश्न
विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रश्न पहले से ही आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों को सत्र के लिए प्रश्न मांगने शुरू कर दिए थे। इसके तहत अभी तक विधानसभा को 575 से ज्यादा प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सितंबर से पहले सत्र करना जरूरी
विधायी एवं संसदीय व्यवस्था के तहत छह महीने के अंतराल में विधानसभा का सत्र आहूत होना चाहिए। छह सितंबर को छह महीने पूरे हो जाएंगे। पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने छह माह में सत्र बुलाए जाने की बात कही थी। 


चुनावी साल में हंगामेदार होगा सत्र
23 अगस्त से बुलाए गए विधानसभा सत्र हंगामेदार हो सकता है। चुनावी साल होने के वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दों को उठाएंगे। विपक्ष भी सरकार की घेराबंदी करेगा।

छह महीने में बदले सियासी किरदार
छह महीने के अंतराल में प्रदेश की सियासत में सियासी किरदार तक बदल गए है। नेता सदन की भूमिका में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह अब पुष्कर सिंह धामी होंगे तो नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में प्रीतम सिंह मोर्चा लेते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed