फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: congress state president press conference today in dehradun

उत्तराखंड: आगामी विस चुनाव को देखते हुए फ्रंट फुट पर आई कांग्रेस, राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरा

Mon, 02 Aug 2021 12:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Aug 2021 12:59 PM IST
सार

प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल कर्मचारियों के पक्ष में उतरे। उन्होंने कहा कर्मचारियों के फ्रीज किए गए डीए को बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन
uttarakhand news: congress state president press conference today in dehradun
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस फ्रंट फुट पर आ गई है। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार को कई मामलों पर घेरा। सोमवार को देहरादून में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अतिथि शिक्षकों और कर्मचारियों को डीए सहित कई मद्दों पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल कर्मचारियों के पक्ष में उतरे। उन्होंने कहा कर्मचारियों के फ्रीज किए गए डीए को बहाल करने की मांग की। वहीं उपनल, मनरेगा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने पर भी जोर दिया। गोदियाल ने अतिथि शिक्षकों का वेतन न बढ़ने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि राज्य सरकार अतिथि शिक्षकों को परमानेंट करने का रास्ता निकाले।
विज्ञापन


प्रीतम की नियुक्तियों पर गोदियाल ने चलाई कैंची
आखिरकार वही हुआ, जिसके कयास लगाए जा रहे थे। उत्तराखंड कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद से विदा होने से पूर्व प्रीतम सिंह की ओर से की गई ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियों को नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। जबकि पूर्व में नियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यालय ज्ञापन जारी कर कहा कि 20 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद विभिन्न ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गईं, इन्हें तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। पार्टी ने 22 जुलाई को गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। नए अध्यक्ष से पहले बतौर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संगठन में कई नियुक्तियां की थीं।

गणेश गोदियाल ने कहा कि संगठनात्मक जिला इकाई कोटद्वार की ब्लाक कमेटी दुगड्डा, ब्लाक कमेटी द्वारीखाल व ब्लाक कमेटी यमकेश्वर की संगठनात्मक इकाई की समीक्षा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुगड्डा ब्लाक में पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत, द्वारीखाल ब्लाक में जसवीर राणा और यमकेश्वर ब्लाक में धीरेंद्र सिंह नेगी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों से स्थानीय वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद संगठनात्मक समीक्षा की गोपनीय रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर तलब की है। 


उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इस कदम के विरोध में पार्टी के भीतर दूसरा धड़ा सक्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर इस धड़े से जुड़े नेताओं ने पार्टी में निष्कासितों की एंट्री को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed