{"_id":"5eec32508ebc3e42e21a9d43","slug":"uttarakhand-news-16-thousand-people-increased-in-one-day-in-mgnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : मनरेगा में एक दिन में बढ़े 16 हजार लोग, करीब 3.80 लाख श्रमिक इस योजना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : मनरेगा में एक दिन में बढ़े 16 हजार लोग, करीब 3.80 लाख श्रमिक इस योजना में शामिल
Fri, 19 Jun 2020 09:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के तहत काम करने वालों की संख्या में एक ही दिन में 16 हजार का इजाफा हुआ है। अब करीब 3.80 लाख श्रमिक इस योजना में शामिल हो गए हैं। मनरेगा के राज्य नोडल अधिकारी मोहम्मद असलम ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 16 हजार लोग इस योजना से जुड़े।
विज्ञापन
अब भी सबसे अधिक संख्या टिहरी जिले की ही है। यहां करीब 73 हजार श्रमिक मनरेगा से जुड़े हैं। करीब 26 हजार ऐसे श्रमिक हैं जिनको नया जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया। इसमें से करीब 19 हजार को काम भी उपलब्ध कराया गया है। मनरेगा मांग आधारित योजना है, लिहाजा काम की मांग करने पर काम भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार तक इस योजना से करीब 3.64 लाख लोग जुड़े थे। योजना को इस तरह से हाथों हाथ लिया जाना प्रदेश सरकार को भी भा रहा है। कृृृषि विभाग की ओर से अब कृषि के कार्य को भी मनरेगा में शामिल कराने की कोशिश की जा रही है। ऐसा हुआ तो प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वालों की संख्या में खासा इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन