फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: 34 complaints of MLAs lodged in assembly control room

उत्तराखंड: विधानसभा के कंट्रोल रूम में दर्ज हुईं विधायकों की 34 शिकायतें, कुछ का हुआ समाधाम

Tue, 12 May 2020 06:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 May 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: 34 complaints of MLAs lodged in  assembly control room
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड विधानसभा के कंट्रोल में राज्य और राज्य से बाहर के विधायकों ने 34 समस्याएं दर्ज कराई है। जिसमें से अधिकांश समस्याएं प्रवासियों की सकुशल घर वापसी से संबंधित हैं। इनमें से ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कंट्रोल रूम की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान सोमवार को सामने आई। अग्रवाल ने सचिव विधानसभा को निर्देश दिए कि लोकसभा के आदेश तक विधानसभा का कंट्रोल रूम संचालित रहेगा।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर जारी लॉकडाउन में विधानसभा परिसर में लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर 23 अप्रैल को कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। इस कंट्रोल रूम का उद्देश्य विधानसभा सदस्यों की उनके क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं का समाधान कराना है। देहरादून के रेड जोन में होने पर कंट्रोल रूम में तीन अधिकारियों के वर्क फ्रॉम होम के अंतर्गत ड्यूटी करने को कहा गया था।
विज्ञापन


तीनों अधिकारी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चार-चार घंटे की शिफ्ट में कार्य कर रहे थे। वर्तमान में कार्यालय खुल जाने के बाद अब कंट्रोल रूम के अधिकारी कार्यालय एवं घर दोनों जगह से अपनी शिफ्ट के अनुसार प्रभावी रूप से 12 घंटे कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि विधायकों की सभी समस्याओं को राज्य सरकार के संबंधित कंट्रोल रूम को भेजा गया। इनमें से कई समस्याओं का समाधान हो चुका है। ज्यादातर सभी समस्याएं विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखंड प्रवासियों को वापस राज्य में लाने संबंधित थी। इस बीच विभिन्न राज्यों के विधानसभाओं एवं लोकसभा के साथ समन्वय से समस्याओं का हल किया गया।

स्पीकर ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में विधानसभा सचिव जगदीश चंद, संयुक्त सचिव मदन सिंह कुंजवाल, उप सचिव चंद्रमोहन गोस्वामी, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी राजेश थपलियाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed