{"_id":"5c40c6ffbdec2273314f2bf7","slug":"uttarakhand-kauthig-2019-start-from-today-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में आज से बिखरेगी उत्तराखंड कौथिग की छटा, बहुत कुछ होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में आज से बिखरेगी उत्तराखंड कौथिग की छटा, बहुत कुछ होगा खास
Fri, 18 Jan 2019 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुंबई/देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुंबई/देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
कौथिग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी उत्तराखंडियों के सामाजिक संगठन कौथिग फाउंडेशन की ओर से आयोजित कौथिग-2019 का भव्य उद्घाटन शुक्रवार 18 जनवरी को शाम 4 बजे नेरूल के रामलीला मैदान नवी मुंबई में होगा।
विज्ञापन
18 से 27 जनवरी तक चलने वाले कौथिग के 12वें संस्करण को इस बार आस्था की प्रतीक मां नंदा देवी को समर्पित किया गया है। रामलीला मैदान, नेरूल में शुक्रवार को कौथिग महोत्सव की शुरुआत भी मां नंदा देवी की शोभा यात्रा से होगी।
विज्ञापन
शोभा यात्रा नेरूल के गांवदेवी मंदिर से शाम 4 बजे निकलेगी, जिसमें पारंपरिक परिधानों में उत्तराखंडी महिलाएं, पिथौरागढ़ से आए छलिया कलाकार रंगारंग पथनृत्य प्रस्तुत करेंगे। कौथिग में भाग लेने उत्तराखंड से गढ़वाली, जौनसारी और कुमाऊंनी कलाकारों के कई दल मुंबई पहुंच चुके हैं, जो कौथिग के मंच पर लगातार 10 दिन तक सजने वाली सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
आयोजन समिति कौथिग फाउंडेशन के अध्यक्ष हीरा सिंह भाकुनी व कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार जोशी, संयोजक केशर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंडी लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।