फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government logo on marriage card printed by haridwar mla suresh rathore

भाजपा विधायक ने बेटी की शादी के कार्ड पर छपवाया उत्तराखंड शासन का लोगो, मिले ऐसे कमेंट्स

Wed, 10 Jan 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Jan 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand government logo on marriage card printed by haridwar mla suresh rathore

भाजपा विधायक ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर उत्तराखंड शासन का ही लोगो छपवा दिया। जैसे ही ये कार्ड बंटने शुरु हुए देखते ही देखते कार्ड सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसके बाद से ही विधायक और भाजपा की कार्यप्रणाली पर उंगली उठनी शुरु हो गई है।

विज्ञापन


सरकारी अधिकारियों का कहन है कि, शासन का लोगो केवल शासकीय प्रयोग में ही लाया जा सकता है। इसके अलावा इसका प्रयोग और कही भी नहीं प्रयोग होता है। लेकिन विधायक ने मनमर्जी करते हुए इसे कार्ड पर ही छपवा दिया।
विज्ञापन


बता दें कि, उत्तराखंड में जिला हरिद्वार के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने यह किया है। बुधवार 10 जनवरी को उनकी गोद ली हुई बेटी मोनिका  की शादी है। इसके लिए जब उन्होंने कार्ड छपवाए तो शासन का लोगो भी इसमें इस्तेमाल किया। कार्ड के ऊपर ही यह लोगो छपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

uttarakhand government logo on marriage card printed by haridwar mla suresh rathore

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

जैसे ही यह कार्ड एएनआई ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया तो वहां लोगों ने भद्दे कमेंट्स करने शुरु कर दिए। कमेंट्स में लोगों ने उसमें भाजपा पर सवाल खड़े किए हैं। पढ़िए क्या कमेंट किए...

-दिलीप जैन ने लिखा कि, सुरेश जी से कहिए कि शादी सरकारी खर्चे पर नहीं हो रही है। इससे पार्टी का गलत संदेश जाएगा।

-प्रखर ने लिखा कि , पक्क ये शादी जनता के पैसे से हो रही है।

-प्रभीर ने सीएम रावत को ट्वीट करते हुए पूछा कि, सर ये शादी क्या सरकारी खर्चे पर हो रही है। क्या टैक्स भरने वाले भी इसमें इनवाइट हैं।
 

भाजपा विधायक का ये है कहना

uttarakhand government logo on marriage card printed by haridwar mla suresh rathore

भाजपा विधायक का ये है कहना

अपनी फजीहत कराने के बाद विधायक सुरेश राठौर का  कहना है कि मैनें किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। यह मेरी गोद ली हुई बेटी है। एक्सीडेंट में इसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही मेरी पत्नी और मैं इसका भरण-पोषण कर रह हैं।

शादी का भी पूरा खर्चा हम ही उठा रहे हैं।  कार्ड पर लोगो छपवाने का मतलब कानून का उल्लंघन करना नहीं है। इससे पार्टी का अच्छा संदेश जाएगा कि भाजपा गरीब परिवारों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed