{"_id":"45fda466-f096-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"uttarakhand-government-failed-venting-anger-at-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकाम सरकार प्रदेशवासियों पर उतार रही गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकाम सरकार प्रदेशवासियों पर उतार रही गुस्सा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षकों पर लाठीचार्ज की नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अब प्रदेशवासियों पर इसका गुस्सा उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
भट्ट ने कहा कि सरकार ने लाठीचार्ज से संदेश दिया है कि जो भी आंदोलन करेगा, उसे दबा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षुओं को अविलंब नियुक्ति दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
भट्ट ने कहा कि सरकार प्रदेश हित में कार्य करने में असमर्थ है तो उसे प्रदेशवासियों से माफी मांगते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
जाना घायलों का हाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, महामंत्री संगठन संजय कुमार, केदार जोशी ने दून और कोरोनेशन अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा सड़क से लेकर सदन तक उनकी लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
शिक्षक संगठन भी नाराज
प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह गुसाईं, जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अनंत सोलंकी ने कहा कि सरकार लाठी के बल पर हक की आवाज को दबा रही है। उधर, उक्रांद के जिलाध्यक्ष एनके गुर्साइं ने भी घटना की कड़ी निंदा की।