{"_id":"ea3a52e46794db4d2a22f09866d3d6a0","slug":"uttarakhand-girl-won-miss-himalayan-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की बेटी के सिर मिस हिमालयन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की बेटी के सिर मिस हिमालयन का ताज
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में भीमताल नगर पंचायत के गोरखपुर क्षेत्र निवासी तंशुमन गुरंग ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित मिस हिमालयन का खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन
तंशुमन की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और परिजन खुश हैं। हिमाचल स्थित मैकलोडगंज के टिप्पा में दो से चार अक्तूबर तक मिस हिमालयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके लिए आयोजकों की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
गोरखपुर निवासी तंशुमन ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने तंशुमन को मिस हिमालयन चुना। तंशुमन भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र निवासी सुरेश गुरंग और हेमा गुरंग की बेटी हैं। उन्होंने पंतनगर विवि से बीएससी (एग्रीकल्चर) किया है।
विज्ञापन
तंशुमन की बड़ी बहन अंशुमन भी पंत विवि से बीएससी कर चुकी हैं। मां हेमा गुरंग गृहणि और पिता सुरेश गुरंग सेना से सेवानिवृत्त हैं। तंशुमन की मां हेमा गुरंग ने धर्मशाला से फोन पर बताया कि प्रतियोगिता में छह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
इसमें तीन हिमाचल, एक उत्तराखंड, एक अरुणाचल और एक तिब्बत की थी। उन्होंने बताया कि रविवार रात हुए ग्रेंड फिनाले में तंशुमन को मिस हिमालयन सीजन तीन का ताज पहनाया गया। तंशुमन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और कठिन परिश्रम को दिया है। विभिन्न संगठनों ने तंशुमन की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। तंशुमन की मां ने बताया कि वह बुधवार तक भीमताल पहुंचेंगे।